फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Saryu crosses danger mark; 12 villages flooded.

Bahraich News: सरयू लाल निशान के पार, 12 गांवों में बाढ़

Mon, 28 Sep 2026 12:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Saryu crosses danger mark; 12 villages flooded.
सरयू के उफनाने से गांवों में घुसा बाढ़ का पानी।
बहराइच। जिले व नेपाल के पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते सरयू नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। रविवार को एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर 106.34 मीटर पहुंच गया, जो खतरे के निशान 106.07 मीटर से 27 सेंटीमीटर ऊपर है। नदी में अचानक पानी बढ़ने से महसी तहसील के 12 गांवों को बाढ़ के पानी ने घेर लिया है। इनमें पांच गांवों के घरों में पानी पहुंच गया है। महंत पुरवा और जोधापुरवा का संपर्क तहसील व जिला मुख्यालय से कट गया है।
विज्ञापन


महसी तहसील के खरखट्टन पुरवा, पंचदेवरी, बांसगढ़ी, कोनी, मल्लाहनपुरवा, तुरंतीपुरवा, छत्तरपुरवा लोनियन पुरवा, सबदपुरवा और जोधा पुरवा समेत कई मजरे चारों तरफ से पानी से घिर गए हैं। जोधापुरवा और महंत पुरवा जाने वाले रास्तों पर करीब ढाई फीट पानी बह रहा है। सरयू से घिरे पूरेप्रसाद, गलकारा और कटेला पुरवा की करीब एक हजार की आबादी के सामने आवागमन का एकमात्र सहारा नाव रह गई है। ग्रामीणों के मुताबिक घरों के आसपास पानी भरने से रोजमर्रा के काम प्रभावित हो गए हैं। कई हैंडपंप भी पानी में डूब गए हैं, जिससे पेयजल की समस्या बढ़ गई है।
विज्ञापन


जोधापुरवा निवासी रामकिशोर ने बताया कि रास्ते में पानी भरने से गांव से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। महंत पुरवा निवासी राजेश कुमार व सुरेश कुमार ने बताया कि घरों के आसपास पानी पहुंचने से परिवारों को परेशानी हो रही है। नाव के बिना आवागमन संभव नहीं है। शिवकुमार ने बताया कि हैंडपंप डूबने से पीने के पानी की समस्या बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

47 नाविक अलर्ट, बाढ़ नियंत्रण कक्ष सक्रिय
महसी तहसीलदार विपिन कुमार चौरसिया ने बताया कि नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सभी लेखपालों को सतर्क कर प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। 47 नाविकों को अलर्ट किया गया है। लाइफ जैकेट, 10 वाल्टेयर और करीब एक दर्जन टॉर्च उपलब्ध हैं। बाढ़ चौकियों को भी सक्रिय कर दिया गया है। तहसीलदार ने बताया कि बाढ़ नियंत्रण कक्ष सक्रिय कर दिया गया है। किसी भी तरह की सूचना ग्रामीण बाढ़ नियंत्रण कक्ष के मोबाइल 9451164935 पर दे सकते हैं।


नदी किनारे रहने वालों को सतर्क रहने की सलाह
डीएम राजेश कुमार पांडेय ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों के सभी एसडीएम को संबंधित अधिकारियों के साथ क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर नदियों के जलस्तर पर नजर रखने के निर्देश दिए। जलभराव या बाढ़ की स्थिति में प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करने को कहा। ग्रामीणों से अनावश्यक रूप से पानी में नहीं जाने और बच्चों की विशेष निगरानी रखने की अपील की है।

रविवार को जलस्तर की स्थिति
बैराज/स्थान जलस्तर
खतरे का निशान
डिस्चार्ज

गिरजापुरी बैराज 136.00 मीटर
136.78 मीटर
2,29,667 क्यूसेक

शारदा बैराज 135.25 मीटर
135.49 मीटर
1,57,290 क्यूसेक

सरयू बैराज 132.30 मीटर
133.40 मीटर
19,441 क्यूसेक

सुहेली बैराज 144.75 मीटर
145.50 मीटर
13,095 क्यूसेक

---
चारों बैराजों से सरयू नदी में छोड़ा गया कुल पानी : 4,19,473 क्यूसेक
एल्गिन ब्रिज पर जलस्तर 106.34 मीटर, खतरे का निशान 106.07 मीटर
घूर देवी महसी पर जलस्तर 112.32 मीटर, खतरे का निशान 112.15 मीटर

सरयू के उफनाने से गांवों में घुसा बाढ़ का पानी।

सरयू के उफनाने से गांवों में घुसा बाढ़ का पानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed