{"_id":"6ab967ced2fd51488105fe04","slug":"children-sent-a-thank-you-letter-to-the-cm-after-receiving-study-tables-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-157569-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: स्टडी टेबल मिली तो बच्चों ने सीएम को भेजा आभार पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: स्टडी टेबल मिली तो बच्चों ने सीएम को भेजा आभार पत्र
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बहराइच की छात्रा सपना द्वारा भेजी गई चिट्ठी।
बहराइच। शिक्षा की उड़ान योजना के तहत जिले के 34,260 मेधावी विद्यार्थियों को स्टडी टेबल उपलब्ध कराकर बहराइच देवीपाटन मंडल में नंबर वन बन गया। स्टडी टेबल पाकर खुश बच्चों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे गए आभार पत्र पर विभिन्न प्रकार के चित्र बनाकर अपनी भावनाएं उकेरी हैं।
महसी के उच्च प्राथमिक विद्यालय मकरंदपुर में कक्षा आठ की छात्रा स्वाती ने अपने पत्र में लिखा है कि आपके द्वारा जो स्टडी टेबल और पठन सामग्री मुझे दी गई है उसके लिए आपको दिल से नमन करती हूं। मैं प्रतिदिन स्टडी टेबल पर पढ़ाई करती हूं और डिक्शनरी का पर्याप्त उपयोग करती हूं। आपके ये उपहार मेरे भविष्य निर्माण में काफी सहयोग कर रहे हैं। आपकी इस उदारता के लिए आपको कोटि- कोटि प्रणाम स्वाती ने अपने आभार पत्र को फूलों से सजाया और नीचे स्टडी टेबल, किताब व पेंसिल का चित्र बनाया।
इसी प्रकार पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय झाला तरहर, पयागपुर में कक्षा पांच की छात्रा सपना ने पत्र में सबसे ऊपर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चित्र लगाया है। फिर लिखा थैंक यू सीएम सर उसके स्टडी टेबल का चित्र बनाकर उस पर अपना नाम लिखा है। पत्र के बायीं ओर फूल और सितारा बनाकर लिखा है कि पहले वह जमीन पर बैठकर पढ़ती थी अब स्टडी टेबल का उपयोग करने में ज्यादा समय पढ़ाई होती है और आनंद भी आता है। सपना ने विद्यालय की व्यवस्था सुधारने को भी आभार जताया है।
विज्ञापन
मंडल में एक लाख टेबल का वितरण
मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के अनुसार ‘शिक्षा की उड़ान’ अभियान के तहत देवीपाटन मंडल के चार जिलों में एक लाख स्टडी टेबल वितरित की गई हैं। इनमें सर्वाधिक 34,260 स्टडी टेबल बहराइस्के बच्चों को मिली हैं।
कस्तूरबा की सभी छात्राओं को भी मिला लाभ
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि ‘शिक्षा की उड़ान’ अभियान में सरकारी विद्यालयों के सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्टडी टेबल देने की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की सभी छात्राओं को लाभार्थियों में शामिल किया गया है। इसे सतत अभियान के रूप में तैयार किया गया है, ताकि भविष्य में भी टॉपर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया जा सके।