फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two women were duped of Rs 7.50 lakh in the name of providing ANM course.

Bahraich News: एएनएम कोर्स कराने के नाम पर दो महिलाओं से 7.50 लाख ठगे

Mon, 06 Oct 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 06 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Two women were duped of Rs 7.50 lakh in the name of providing ANM course.
​शिवपुर में फर्जी डिग्री मिलने पर थाने में ​शिकायत करने पहुंचीं महिलाएं।    -संवाद
शिवपुर। क्षेत्र की दो महिलाओं को घर बैठे एएनएम कोर्स करवाने का झांसा देकर कुछ लोगों ने करीब 7.50 लाख रुपये ठग लिए। महिलाएं जब डिग्री लेकर सीएमओ कार्यालय पहुंचीं तो उन्हें पता चला कि उनके प्रमाणपत्र फर्जी हैं। पीड़ित महिलाओं ने कोतवाली नानपारा में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



ग्राम बैसवारा निवासी नीतू सिंह और रीता सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव के ही संदीप ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उन्हें एएनएम कोर्स कराने का झांसा दिया। दो वर्ष पहले 3.5 लाख रुपये और एक वर्ष पहले 1.15 लाख रुपये लिए गए। आरोपी ने कहा था कि वह घर बैठे कोर्स पूरा करवा देगा।
विज्ञापन



पीड़िताओं ने पुलिस को दिए तहरीर के साथ भुगतान की परची भी सौंपी है। नीतू सिंह ने बताया कि संदीप द्वारा दी गई डिग्री लेकर वह शुक्रवार को जन औषधि केंद्र का लाइसेंस बनवाने सीएमओ कार्यालय पहुंची थीं, तभी अधिकारियों ने बताया कि प्रमाणपत्र फर्जी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जब पीड़िताओं ने आरोपी से रुपये वापस मांगे तो उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।


कोतवाली नानपारा के प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि मामला सहारनपुर से जुड़ा हुआ है। पीड़िताओं के पास मौजूद दस्तावेजों पर सहारनपुर स्थित एक पैरामेडिकल शिक्षण संस्थान का नाम अंकित है। सहारनपुर पुलिस से संपर्क कर जांच कराई जा रही है। जल्द ही केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed