{"_id":"66e9f8b193332011ca091644","slug":"transformer-burnt-seven-days-ago-was-not-replaced-protest-was-held-bahraich-news-c-98-1-slko1013-120200-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सात दिन पहले जला ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सात दिन पहले जला ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया, किया प्रदर्शन
Wed, 18 Sep 2024 03:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 18 Sep 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
रायपुर में जले ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग करते ग्रामीण।
रामगांव (बहराइच)। विद्युत उपखंड रिसिया अंतर्गत ग्राम पंचायत रायपुर में लगे ट्रांसफार्मर के फुंकने से पूरे गांव में बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। इससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर इसे सही कराने की मांग की है।
सिराज खान, हरिराम मौर्या, सुरेंद्र यादव व ओमकारनाथ आदि ने बताया कि दो माह में चार ट्रांसफार्मर बदले जा चुके हैं। आए दिन ट्रांसफार्मर फुंक जाता है, जिससे गांव की बिजली गुल हो जाती है और गांव में स्थित कारखाने भी बंद हो जाते हैं। लगातार बिजली आपूर्ति में रुकावट आने से ग्रामीणों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग को इस समस्या से अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक किसी ने इसे ठीक करने की पहल नहीं की है। बिजली के अभाव में गांव के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने इस ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग जिला प्रशासन से की है।