{"_id":"5703f82d4f1c1b4333c812a8","slug":"transformer-burned","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर फुंका, 22 हजार लोग अंधेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर फुंका, 22 हजार लोग अंधेरे में
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर
- फोटो : अमर उजाला
चांदपुरा में आजाद इंटर कॉलेज के निकट स्थित एक ट्रांसफार्मर में सोमवार देर रात अचानक आग लग गई। इससे ट्रांसफार्मर धू-धू कर जल उठा। भगदड़ मच गई। एक जनरल स्टोर की दुकान भी चपेट में आकर जली है। मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मर जलने से लगभग 22 हजार की आबादी अंधेरे में रहने को मजबूर हो गई है।
विज्ञापन
कोतवाली नगर अंतर्गत मिशन हॉस्पिटल के निकट आजाद इंटर कॉलेज के सामने विद्युत विभाग का ट्रांसफार्मर स्थापित है। इससे चांदपुरा व आंशिक सलारपुर मोहल्ले को बिजली सप्लाई होती है। रात 11 बजे के आसपास अचानक ट्रांसफार्मर धू-धू कर जल उठा। इससे आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
सफार्मर से कुछ दूरी पर स्थित राजू की जनरल स्टोर की दुकान भी ट्रांसफार्मर की लपटों की चपेट में आकर जल गई। अग्निशमन कर्मियों ने दमकल वाहन के साथ पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन