{"_id":"6a96639ffbe7787d740837a5","slug":"tiger-mauled-young-man-to-death-in-bahraich-leaving-body-behind-after-devouring-flesh-from-thighs-and-abdomen-2026-09-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिकार पर आदमखोर: बाघ ने 32 साल के युवक को बनाया निवाला, जांघों और पेट का मांस खाकर छोड़ा; लाश देख कांप गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकार पर आदमखोर: बाघ ने 32 साल के युवक को बनाया निवाला, जांघों और पेट का मांस खाकर छोड़ा; लाश देख कांप गए लोग
Tue, 01 Sep 2026 11:03 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:03 AM IST
सार
बहराइच में आदमखोर बाघ ने 32 साल के नवयुवक को निवाला बना लिया। उसके जांघों और पेट का मांस खाकर छोड़ा। चेहरे पर पंजों के निशान मिले हैं। लाश देखकर लोग कांप गए। पूरा गांव दहशत और सदमे में है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
शिकार पर आदमखोर बाघ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के बहराइच में घर के बरामदे में चारपाई पर सो रहे किसान को मंगलवार तड़के बाघ खींच ले गया। सुबह करीब 6.00 बजे घर से करीब 700 मीटर दूर गन्ने के खेत में उनका अधखाया शव मिला। बाघ ने किसान के जांघ के नीचे से दोनों पैर और पेट का हिस्सा खा लिया था। चेहरे और शरीर के कई हिस्सों पर पंजों के निशान पाए गए हैं। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। बाघ पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की तैयारी की जा रही है।
घटना ककरहा वन रेंज के महबूबनगर गांव की है। गांव निवासी राम सिंह (32) खेती-किसानी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। मंगलवार तड़के करीब 3.00 बजे वह घर के बरामदे में चारपाई पर सो रहे थे। इसी दौरान बाघ आबादी क्षेत्र में पहुंच गया और उन पर हमला कर दिया। बाघ उन्हें जबड़े में दबाकर घर से बाहर खींच ले गया। चीख सुनकर परिजनों की नींद खुल गई। वे बाहर पहुंचे तो राम सिंह चारपाई पर नहीं थे।
विज्ञापन
घटना ककरहा वन रेंज के महबूबनगर गांव की है। गांव निवासी राम सिंह (32) खेती-किसानी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। मंगलवार तड़के करीब 3.00 बजे वह घर के बरामदे में चारपाई पर सो रहे थे। इसी दौरान बाघ आबादी क्षेत्र में पहुंच गया और उन पर हमला कर दिया। बाघ उन्हें जबड़े में दबाकर घर से बाहर खींच ले गया। चीख सुनकर परिजनों की नींद खुल गई। वे बाहर पहुंचे तो राम सिंह चारपाई पर नहीं थे।
विज्ञापन
राम सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
बाघ के हमले की जानकारी मिलते ही ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। गांव वाले लाठी-डंडे और टॉर्च लेकर आसपास के खेतों में तलाश करने लगे, लेकिन अंधेरा होने के कारण उनका कोई पता नहीं चल सका। सुबह रोशनी होने पर घर से करीब 700 मीटर दूर गन्ने के खेत में राम सिंह का अधखाया शव पड़ा मिला। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
घर के आंगन में मिले बाघ के पगचिह्न
घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल के साथ राम सिंह के घर और आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। वनकर्मियों को घर के आंगन और बाहर बाघ के पंजों के निशान मिले हैं। शुरुआती जांच में हमला बाघ का ही प्रतीत हो रहा है। वन विभाग ने आसपास निगरानी बढ़ा दी है।
जांच करती वन विभाग की टीम, मौजूद लोगों की भीड़।
- फोटो : वीडियो ग्रैब