{"_id":"5d582fe38ebc3e898b24d505","slug":"three-unlicensed-manure-shops-sealed-bahraich-news-lko4766853115","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लाइसेंस खाद की तीन दुकानें सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना लाइसेंस खाद की तीन दुकानें सील
विज्ञापन
बहराइच के राजापुर कला में जांच के दौरान उर्वरक की दुकान सीज करते अधिकारी।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। महसी तहसील क्षेत्र में खाद की तीन दुकानें बिना लाइसेंस के चल रही थीं। धड़ल्ले से खाद की बिक्री भी की जा रही थी। जिला कृषि अधिकारी की टीम ने छापा मारकर तीनों दुकानों को सील कर दिया। इन दुकानों को खाद आपूर्ति करने वाले दुकानदार पर भी कार्रवाई की तैयारी की गई है। इसके साथ ही करीब 10 दुकानों पर और छापा मारा गया। इन दुकानदारों की ओर से रजिस्टर व अभिलेख दुरुस्त न रखने पर सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। खाद के दो नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय को महसी तहसील क्षेत्र में बिना लाइसेंस के दुकानें संचालित किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर शनिवार को जिला कृषि अधिकारी ने कृषि विभाग की टीम के साथ महसी के राजापुर कला में छापा मारा। इस दौरान देशराज अवस्थी, रामसागर अवस्थी और सुशील अवस्थी की खाद की दुकान संचालित होती मिली, लेकिन इन दुकानदारों के पास लाइसेंस नहीं था। दुकान में खाद डंप थी।
जिला कृषि अधिकारी ने मौके पर ही दुकानों को सील करते हुए बरामद उर्वरक को कब्जे में ले लिया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि दुकानदारों द्वारा राजापुर कला के मेसर्स राजू ट्रेडर्स द्वारा खाद की आपूर्ति किए जाने की पुष्टि की गई है। इनके बयान के बाद मेसर्स राजू ट्रेडर्स के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
इसके बाद कृषि विभाग की टीम ने मेसर्स वर्मा खाद भंडार, नौतला के मेसर्स मोहम्मद शरीफ, थैलिया के मिश्रा खाद भंडार, लखनापुर के मेसर्स कृष्णदत्त शुक्ला, भगवानपुर के मेसर्स शुक्ला ट्रेडर्स, सुरेंद्र बाजपेई, वंदना फल्टीलाइजर्स, राजू मिश्रा और कृषि केंद्र चेतरा में अमित पांडेय की दुकानों पर भी छापा मारा। यहां स्टाक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर, कैश मेमो नहीं होने के कारण स्टाक का सत्यापन नहीं हो सका। जिस पर जिला कृषि अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। खाद के दो नमूने लेकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।