फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Those who got the deed done by forgery were sent to jail

Bahraich News: जालसाजी कर बैनामा करवाने वालों को भेजा जेल

Tue, 30 May 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 30 May 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Those who got the deed done by forgery were sent to jail
- मुकदमा दर्ज कर पुलिस कर रही थी तलाश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र में बीते फरवरी महीने में कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग कर एक जमीन का बैनामा करवा लिया गया था। प्रकरण में पुलिस ने बैनामा करवाने वाले तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरु की थी। मंगलवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मुर्तिहा कोतवाली के ग्राम पंचायत जंगल मटेरा निवासी जगदीश के चचेरे भाई विनोद कुमार के ससुर रामनरेश व सास कुलवंती देवी की जमीन जंगल मटेरा गांव में है। गांव निवासी कुछ लोगों ने फर्जी तरीके से इसका बैनामा करवा लिया था। कोतवाल शशि कुमार राणा ने बताया कि गांव निवासी आरोपियों सियाराम, राम गोपाल व रामू निषाद ने फर्जी लोगों को रजिस्ट्रार के सामने खड़ा कर जंगल मटेरा निवासी रामनरेश व कुलवंती देवी की जमीन का बैनामा करवा लिया था। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। मंगलवार को तीनों आरोपियों रामू निषाद, सियाराम व राम गोपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed