{"_id":"643ae5dfd7564559d506ee76","slug":"those-who-cheated-the-bullion-businessman-were-caught-bahraich-news-c-13-1-185121-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सराफा व्यवसायी से ठगी करने वाले दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सराफा व्यवसायी से ठगी करने वाले दबोचे
Sat, 15 Apr 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 15 Apr 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
फखरपुर(बहराइच)। थाना क्षेत्र के गजाधरपुर चौराहा स्थित सराफा की दुकान से जेवरात उड़ाने वाले ठगों को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने जेवरात भी बरामद कर लिए हैं। गिरफ्तार किए गए ठगों ने लखीमपुर व हरदोई में भी घटनाओं को अंजाम दिया था। फखरपुरथाना क्षेत्र के गजाधरपुर चौराहा स्थित वीना ज्वैलर्स की दुकान पर बीते 11 अप्रैल को कार सवार कुछ लोग पहुंचे थे।
इस दौरान दोनों कार में महिला अधिकारी के बैठने और उन्हें जेवरात दिखाने की बात कहकर लाखों के जेवरात लेकर चंपत हो गए थे। इसके बाद सीओ कैसरगंज कमलेश सिंह ने मौके का निरीक्षण कर प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा को तत्काल खुलासे के लिए निर्देशित किया था। घटना के बाद से ही पुलिस टीम जिले की खाक छान रही थी, साथ ही अन्य जनपदों में ठगों का पता लगाया जा रहा था। थाना प्रभारी वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि ठगों ने लखीमपुरखीरी जिले के मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र में भी ऐसी ही वारदात को अंजाम दिया।
जिसके बाद मोहम्मदी कोतवाली पुलिस, स्वाट टीम लखीमपुर खीरी व फखरपुर थाने के उप निरीक्षक राज नारायण त्रिपाठी, दिग्विजय चौधरी की संयुक्त टीम ने ठगों को कठिनी नदी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान फर्रुखाबाद जिले के मेहंदीबाग निवासी आबिद व निसार के रूप में हुई है। दोनों ने फखरपुर थाना क्षेत्र में ठगी करने की घटना स्वीकार की है। आरोपियो के पास से जेवरात बरामद कर लिए गए हैं। लखीमपुर पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। रिमांड पर बहराइच लाया जाएगा।