फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Teachers remain absent without leave, summons report from BEO

बिना अवकाश गैरहाजिर रहते हैं शिक्षक, बीईओ से रिपोर्ट तलब

Mon, 28 Sep 2020 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Teachers remain absent without leave, summons report from BEO
पयागपुर (बहराइच)। क्षेत्र में तैनात शिक्षक बिना अवकाश के ही विद्यालय से गैरहाजिर चल रहे हैं। इससे ऑनलाइन पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसे देखते हुए ग्रामीणों ने बीएसए से शिकायत की। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

पयागपुर विकास खंड क्षेत्र में संचालित परिषदीय विद्यालयों में व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं आ पा रही हैं। ज्यादातर शिक्षक बिना अवकाश के विद्यालय आते ही नहीं हैं। ग्रामीण इसकी शिकायत कर रहे हैं। इसके बाद भी व्यवस्थाएं सुधर नहीं रही हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर अमर उजाला प्रतिनिधि सोमवार सुबह 11 बजे प्राथमिक विद्यालय सुहेलवा पहुंचा। प्रधानाध्यापिका राधा तिवारी बिना किसी स्वीकृत अवकाश के नदारद मिलीं। वहीं 11.20 बजे प्राथमिक विद्यालय दुहेलवा पहुंचने पर नजारा अलग ही दिखा। वहां तैनात प्रधानाध्यापिका वरुणा मिश्रा व सहायक अध्यापिका आस्था श्रीवास्तव दोनों नदारद रहीं। मात्र शिक्षामित्र पुष्पा देवी व नीलम देवी मौके पर उपस्थित मिलीं।
विज्ञापन

व्यवस्थाओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जो किताबें मिलीं, उनका वितरण कर दिया गया है लेकिन ड्रेस का वितरण अभी तक नहीं हो सका है। 11.50 बजे पूर्व माध्यमिक विद्यालय पंडितपुरवा धमसी में तैनात शिक्षिका अनुपस्थित मिलीं। पता चला कि एक सप्ताह से विद्यालय नहीं आ रहीं हैं। वहीं प्राथमिक विद्यालय पंडितपुरवा नारायणपुर में तैनात शिक्षक अतुल पांडेय भी नदारद मिले, वह भी एक सप्ताह से विद्यालय नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में अतुल पांडेय से फोनपर बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें मौखिक तौर पर खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा कार्यालय पर कार्य करने लिए संबद्ध किया गया है जबकि शिक्षा विभाग में संबद्धता का कोई आदेश ही नहीं है। ऐसे में शासन के प्रयास के बावजूद क्षेत्र की प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है।
खंड शिक्षा अधिकारी से जवाब तलब किया जा रहा है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
-दिनेश कुमार यादव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed