फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Storm and rain wreak havoc, child dies due to lightning, youth injured by tin shed

Bahraich News: आंधी-पानी का कहर, बिजली गिरने से बालक की मौत, टिनशेड से युवक घायल

Tue, 06 May 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 06 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Storm and rain wreak havoc, child dies due to lightning, youth injured by tin shed
फखरपुर में बारिश के बाद मार्ग पर भरा पानी।
बहराइच/शिवपुर/खैरीघाट। तराई सोमवार की सुबह घने काले बादलोंं के शिकंजे में रही और तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश के दौरान खैरीघाट थाना क्षेत्र में बिजली गिरने से सात वर्षीय बालक की मौत हो गई। वहीं हवा से उड़े टिनशेड की चपेट में आने से एक युवक का गला गंभीर रूप से कट गया। युवक को मेडिकल कॉलेज से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं तेज हवा के चलते कई पेड़ व विद्युत पोल गिर गए। इससे 200 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन


तराई में सोमवार की सुबह अचानक गरज-चमक के साथ शुरू हुई बारिश के दौरान खैरीघाट क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिपरिया पंडितपुरवा निवासी विमल (07) घर के बरामदे में खेल रहा था। इस दौरान तेज आवाज के साथ विमल पर बिजली गिर गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। विमल की मौत से परिजनों के कोहराम मच गया। सूचना पर खैरीघाट थाना प्रभारी जयदीप दुबे टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं तहसीलदार नानपारा अंबिका प्रसाद चौधरी भी राजस्व टीम के साथ पहुंचे और जांच की। तहसीलदार अंबिका प्रसाद चौधरी ने बताया कि विधिक कार्रवाई पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिजनों को नियमानुसार सहायता राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

वहीं आंधी में बाइक सवार अमरहवा लक्ष्मणनगर बाजार निवासी स्वामीनाथ (17) पर ई रिक्शे पर लदी टिनशेड उड़कर गिर गई। टिनशेड स्वामीनाथ के गले पर लगने से उसका गला गंभीर रूप से कट गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच पहुंचाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकोंं ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तालाब बन गई लाखों से बनी इंटरलॉकिंग
फखरपुर। बहराइच-लखनऊ मुख्य मार्ग से फखरपुर बाजार जाने वाले मार्ग का तीन साल पूर्व निर्माण कराया गया था, लेकिन इंटरलॉकिंग कार्य अधूरा छोड़ दिया गया था। ग्रामीणों की शिकायत पर एक माह पहले इंटरलॉकिंग कार्य शुरू कराया गया, लेकिन इस बार नाली निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया। इससे सोमवार सुबह हुई बारिश से इंटरलॉकिंग तालाब बन गई। आलम यह रहा कि लोगोंं का पैदल गुजरना भी मुश्किल रहा। स्थानीय निवासी मोनू, भोलू, तनवीर गुड्डू आदि ने जलनिकासी व्यवस्था कराने की मांग की है।

घर पर गिरा पेड़, 200 से अधिक गांवों की बिजली ठप
महसी/बिछिया। तराई में सोमवार की सुबह तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से विशेश्वरगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत अमराई निवासी गुमा के पक्के घर पर भारी भरकम पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से उनकी छत व दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। आंधी के चलते महसी क्षेत्र में दर्जनोंं पेड़ धराशायी हो गए। वहीं, सधुवापुर, मुंडढेरा, बाजपेईपुरवा, लखनापुर, चांदपारा, मासाडीह, शिवगढ़, लोध पुरवा, सिकंदरपुर, बेटौरा सहित 100 से अधिक गांवों की बिजली सुबह छह बजे ही गुल हो गई। इससे 50 हजार की आबादी परेशान रही। वहीं आंधी के चलते बिछिया क्षेत्र में कैलाशपुरी उपकेंद्र से बिजली पाने वाले बिछिया, आम्बा, बर्दिया, कारीकोट, जमुनिहा, गिरिजापुरी समेत 100 से अधिक गांवोंं की बिजली ठप हो गई, जो 16 घंटे बाद भी बहाल न हो सकी। टेक्नीशियन जितेन्द्र कुमार व एसएसओ अजय साहनी ने बताया कि पूरी रात तेज हवा चली है। तारों पर पेड़ की डाल छू जाने के कारण सप्लाई नहीं शुरू हो सकी है। जल्द आपूर्ति शुरू करवाई जाएगी।

एसडीएम बोले- दैवी आपदा से मृत्यु होने पर मिलेगी सहायता राशि
उप जिलाधिकारी नानपारा अश्वनी पांडेय ने कि क्षेत्रीय सोमवार सुबह वज्रपात से विमल (07) पुत्र राम सहारे निवासी ग्राम पिपरिया पण्डितपुरवा पिपरिया और ग्राम सरैया निवासी मनोज कुमार (06), अनुज कुमार (09) पुत्र तालुकदार की रविवार को सरयू नदी में डूबकर मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि घटना दैवी आपदा के अंतर्गत आती है, सहायता देय है। पात्रता व पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

फखरपुर में बारिश के बाद मार्ग पर भरा पानी।

फखरपुर में बारिश के बाद मार्ग पर भरा पानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed