फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   schools did not feed data on U-DICE, case will be registered

Bahraich News: 91 स्कूलों ने यू-डायस पर नहीं फीड किया डाटा, दर्ज होगा केस

Thu, 08 Jun 2023 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 08 Jun 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
schools did not feed data on U-DICE, case will be registered
बहराइच। जिले के सरकारी व मान्यता प्राप्त 4087 विद्यालयों को छात्र-छात्राओं की प्रोफाइल यू-डायस प्लस पोर्टल पर दर्ज करनी है। लेकिन जिले के 91 ऐसे विद्यालय हैं, जिन्होंने यू- डायस प्लस पोर्टल पर अभी तक छात्र-छात्राओं की प्रोफाइल अपलोड शुरू ही नहीं किया है। इस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को पत्र भेजकर संबंधित विद्यालयों के विरुद्घ केस दर्ज कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने अंतिम चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह में शत-प्रतिशत डाटा अपलोड नहीं हुआ तो केस दर्ज करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


परिषदीय विद्यालयों सहित प्रत्येक शिक्षा बोर्ड के राजकीय, अशासकीय सहायता व मान्यता प्राप्त कक्षा एक से लेकर 12 तक के विद्यालयों का विवरण यू डायस पोर्टल पर छात्र-छात्राओं का सारा विवरण फीड करना है। पोर्टल पर फीड विवरण के आधार पर ही शासन की योजनाओं का लाभ मिलता है। लेकिन विद्यालयों में तैनात बच्चों के नाम, पिता का नाम, पता, वर्ष, बच्चों की प्रवेश संख्या, आधार संख्या, गत शैक्षणिक वर्ष, जन्मतिथि, विषय, आदि संपूर्ण विवरण पोर्टल पर फीड किया जाना है।
विज्ञापन

इसके लिए विभागीय स्तर से बार-बार निर्देश भी दिया जा रहा है। बावजूद इसके विद्यालय संचालकों की ओर से उदासीनता बरती जा रही है। शिक्षक संकुल भी विवरण फीड कराने में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति यह है कि अभी भी विभिन्न ब्लाकों में चल रहे 91 विद्यालयों की ओर से पोर्टल पर विवरण नहीं दर्ज किया गया है। विशेषकर मान्यता प्राप्त विद्यालयों व मदरसों बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों की ओर से ज्यादा लापरवाही बरती जा रही है। जिन विद्यालय व मदरसे की फीडिंग शुरू नहीं हुई है। उनके विरुद्घ मुकदमा दर्ज करने के लिए बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारी को पत्र जारी कर दिया है।


ब्लॉकवार डाटा फीडिंग शुरू न करने वाले विद्यालयों की सूची
ब्लॉक परिषदीय प्राइवेट मदरसा कुल विद्यालय
बलहा 00 05 10 15
चित्तौरा 00 10 05 15
फखरपुर 00 04 00 04
जरवल 00 04 04 08
महसी 00 04 01 05
मिहींपुरवा 00 01 01 02
नगर एरिया 00 01 03 04
नवाबगंज 00 02 03 05
पयागपुर 00 04 00 04
रिसिया 01 12 13 26
तेजवापुर 00 01 02 03
कुल 01 48 42 91

ब्लॉक का नाम स्कूलों की संख्या
बलहा 301
चित्तौरा 314
फखरपुर 282
जरवल 285
हुजूरपुर 246
महसी 253
कैसरगंज 264
मिहींपुरवा 360
नगर एरिया 217
नवाबगंज 287
पयागपुर 235
रिसिया 302
तेजवापुर 282
शिवपुर 237
विशेश्वरगंज 220
कुल 4087

काम पूरा नहीं हुआ तो कार्रवाई
यू- डायस प्लस पोर्टल पर जिन विद्यालयों ने छात्र-छात्राओं की प्रोफाइल फीड नहीं किया है। उन्हें लेटर जारी किया गया है। यदि प्रोफाइल लोड नहीं किया, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- वीरेंद्र नाथ द्विवेदी, प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed