{"_id":"6aaed677d087a2ef2809bb3e","slug":"the-stadium-team-won-the-practice-match-3-2-bahraich-news-c-98-1-slko1009-157080-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: स्टेडियम टीम ने 3-2 से जीता अभ्यास मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: स्टेडियम टीम ने 3-2 से जीता अभ्यास मैच
Sun, 20 Sep 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुटबॉल का अभ्यास मैच खेलते खिलाड़ी। -संवाद
बहराइच। शहर के सिविल लाइंस स्थित इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत फुटबॉल का अभ्यास मैच खेला गया। मुकाबला खेलो इंडिया टीम और स्टेडियम टीम के बीच हुआ। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले में स्टेडियम की टीम ने खेलो इंडिया टीम को 3-2 से हराकर जीत दर्ज की।
मैच के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल के साथ कई अच्छे पास और आक्रमण किए। दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी समय तक बराबरी का रहा। आखिर में स्टेडियम टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए एक गोल की बढ़त से मैच अपने नाम कर लिया।
अभ्यास मैच का संचालन फुटबॉल कोच राकेश पासवान और खेलो इंडिया के कोच विनोद कुमार की देखरेख में हुआ। इस दौरान शिवा, शोभित सिंह, दिव्यांशु भारद्वाज, अंकुश पांडेय, अनमोल रावत, आयुष पांडेय, शिवम शर्मा, आयु सिंह और शुभ मिश्रा समेत कई खिलाड़ी व खेल प्रेमी मौजूद रहे।