फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Saryu

सरयू में उफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Wed, 22 Jul 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Saryu
गायघाट/जरवल (बहराइच)। नेपाल के पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बारिश से मिहींपुरवा में बहने वाली सरयू नदी उफना गई है। सरयू नदी के उफनाने के कारण आठ गांवों में जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। जलमग्न रास्तों से जान जोखिम में डालकर लोग गुजरने को मजबूर हैं। उधर, जरवल में एल्गिन ब्रिज पर नदी खतरे के निशान से 47 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।
विज्ञापन

नेपाल के पहाड़ी इलाकों में भारी बरसात हो रही है। पहाड़ी इलाकों में हो रहे बरसात का पानी बैराजों से सीधे घाघरा और सरयू नदी में पहुंच रहा है। जंगली इलाकों में भी बरसात का दौर लगातार जारी है। सरयू के उफनाने के कारण मिहींपुरवा क्षेत्र में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। नदी में पानी बढ़ने के कारण मंगलवार को गायघाट-रामपुर धोबिया मार्ग बंद हो गया।
विज्ञापन

किसी तरह जान जोखिम में डालकर लोग गुजर रहे हैं। क्षेत्र के रामपुर, बढ़ैया कला, पिपरिया, पाठकपुरवा, अरनवा, एकघरा आदि गांवों में जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। गांव के लोगों को पानी के बीच रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। उधर जरवल में घाघरा नदी का जलस्तर पर बढ़ा हुआ है। घाघरा नदी खतरे के निशान से करीब 47 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed