{"_id":"66943047ac5a7925fa043b17","slug":"relief-material-and-checks-distributed-to-28-deforestation-victims-bahraich-news-c-98-1-slko1011-116809-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: 28 कटान पीड़ितों को बांटी गई राहत सामग्री व चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: 28 कटान पीड़ितों को बांटी गई राहत सामग्री व चेक
Mon, 15 Jul 2024 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 15 Jul 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
नानपारा तहसील में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री व चेक वितरित करते विधायक राम निवास वर्मा।
नानपारा (बहराइच)। शिवपुर विकासखंड क्षेत्र के कटान प्रभावित अंबरपुर, बौंडी, बेलामकन के दो दर्जन से अधिक कटान पीड़ितों को रविवार को नानपारा तहसील सभागार में नानपारा विधायक राम निवास वर्मा ने बाढ़ राहत सामग्री व चेक सौंपा। इस दौरान 28 कटान पीड़ितों को क्षति के लिए व दो मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि का चेक दिया गया। इस दौरान एसडीएम अश्वनी पांडेय, तहसीलदार अजय कुमार यादव, नायब तहसीलदार सुरेंद्र वर्मा, शैलेश अवस्थी, लेखपाल अनुज श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार, शुभम यादव आदि मौजूद रहे।
गांवों में नहीं पहुंची मेडिकल टीम, संक्रामक बीमारी का खतरा
महसी तहसील के पिपरा, कोढवा, मुरौवा, कायमपुर, पिंपरी, टिकुरी आदि गांवों में बाढ़ का पानी भरा था, जो निकल गया है। लेकिन जलभराव व गंदगी से ग्रामीणों को संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा सताने लगा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पानी निकलने के बाद भी कोढवा, मुरौवा, कायमपुर, पिंपरी, टिकुरी समेत दर्जनों गांवों में मेडिकल टीम नहीं पहुंची है। जिससे ग्रामीण परेशान हैं। एसडीएम महसी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि बाढ़ प्रभावित गांवों में हुए नुकसान का राजस्वकर्मियों से सर्वे करवाया जा रहा है। जो भी नुकसान हुआ है उसका नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा।
अस्सीपुरवा में कटानरोधी कार्य शुरू
बहराइच। मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र में भीषण कटान कर रही सरयू नदी से बचाव के लिए ग्रामीणों ने जनता दर्शन में डीएम से गुहार लगाई थी। जिसपर डीएम के निर्देश पर अस्सीपुरवा गांव में कटानरोधी कार्य शुरू कर दिया गया है। डीएम मोनिका रानी ने बताया कि ग्राम पंचायत पुरैना रघुनाथपुर के मजरा अस्सीपुरवा में सरयू ड्रेनेज खंड के अधिशासी अभियंता जेपी वर्मा ने कटान रोधीकार्य शु़रू करवा दिया है। इससे गांव के तीन मजरों को सुरक्षा मिलेगी। संवाद