फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Rajasthan, Bahraich, Allahabad and Ayodhya wrestlers dominate

राजस्थान, बहराइच, इलाहाबाद व अयोध्या के पहलवानों का दबदबा

Fri, 21 Feb 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan, Bahraich, Allahabad and Ayodhya wrestlers dominate
बहराइच के मरौचा स्थित स्टेडियम में चल रही दंगल प्रतियोगिता में दांव लगाते पहलवान। - फोटो : BAHRAICH
फखरपुर (बहराइच)। मरौचा में स्थित स्टेडियम में दो दिवसीय अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार से हुआ। पहले दिन बहराइच, अयोध्या, राजस्थान और इलाहाबाद के पहलवानों ने अपना मुकाबला जीता। शनिवार को प्रतियोगिता का समापन होगा। इस मौके पर सभी को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

लखनऊ रोड स्थित मरौचा के खेल मैदान परिसर में दो दिवसीय अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को हुआ। आयोजक पंडित मोहन अवस्थी ने बताया कि मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहला मुकाबला अयोध्या के रविशंकर दास और राजस्थान के तूफान पहलवान के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में रविशंकर पहलवान अयोध्या ने जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला अयोध्या के पहलवान प्रदीप और दिल्ली के अशोक के बीच हुआ। समय पूरा होने तक निर्णय न होने पर दोनों का मुकाबला बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन

तीसरा मुकाबला गोरखपुर की महिला पहलवान निशा और इलाहाबाद की ज्योति के बीच हुआ। इसमें इलाहाबाद की ज्योति ने जीत दर्ज की। चौथा मुकाबला राजस्थान के परेशान पहलवान और मरौचा बहराइच के बमबम पहलवान के बीच हुआ। इसमें बहराइच के बमबम ने जीत दर्ज की। पांचवां मुकाबला नेपाल के महावीर थापा और राजस्थान के भूकंप पहलवान के बीच हुआ। इसमें नेपाल के पहलवान ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठा मुकाबला राजस्थान के पहलवान रंजीत और गोरखपुर के मुन्ना पहलवान के बीच हुआ। इसमें राजस्थान के पहलवान रंजीत ने जीत दर्ज की। इसके अलावा कुश्ती में पंजाब, बरेली, देहरादून, बहराइच, गोड़ा के पहलवानों के भी मुकाबले हुए। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष अजय सिंह, दीपक सिंह, अमित तिवारी, श्यामजी त्रिपाठी, बलराम यादव, महेश त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed