फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Prosecution officer should give strict punishment to the accused

Bahraich News: आरोपियों को सख्त सजा दिलाएं अभियोजन अधिकारी

Wed, 24 May 2023 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 24 May 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Prosecution officer should give strict punishment to the accused
एसपी ने बैठक कर दिया निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। पुलिस कार्यालय में बुधवार को एसपी ने अभियोजन अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने एक पखवाड़े का विशेष अभियान चला कर थानावार मुकदमों की सूची तैयार करने व सभी आरोपियों को सख्त सजा दिलाने की बात कही।

बैठक में एसपी प्राची सिंह ने कहा कि अपराधियों पर नकेल कसने के लिए जरूरी है कि उन पर दर्ज मुकदमों में जल्द से जल्द कार्रवाई हो। राजपत्रित अधिकारियों के साथ सामंजस्य बैठा कर विगत 10 साल में घटित मुख्य अपराध जैसे हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, लूट, नकबजनी, पेशेवर हत्यारे व फिरौती के लिए अपहरण के मामले में न्यायालय में विचाराधीन अभियोगों की प्रभावी पैरवी कर सजा दिलाएं। गंभीर अपराधों के जो मामले न्यायालयों में लंबित हों उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराएं। उन्होंने बताया कि जिले में 15 दिन का विशेष अभियान चलाकर इन सभी मामलों की थानावार सूची तैयार कर सत्यापन राजपत्रित अधिकारियों के निर्देशन में किया जा रहा है। न्यायालय में इन अभियोगों की प्रभावी पैरवी के लिए उप निरीक्षकों को नामित किया गया है। बैठक में एएसपी प्रवीण कुमार यादव, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी गजराज मिश्रा, क्षेत्राधिकारी नगर अतुल कुमार चौबे आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed