{"_id":"5de7e8e58ebc3e54fb5d30ed","slug":"one-arrest-with-9-ass-bahraich-news-lko4959142180","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ खच्चर के साथ पशु तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ खच्चर के साथ पशु तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। नौ खच्चर लेकर नेपाल जा रहे पशु तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि बरामद खच्चर को कांजी हाउस संचालक के सुपुर्द कर दिया गया है।
रुपईडीहा के प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस गश्त कर रही थी। पुलिस टीम के विनय त्रिवेदी, आंशू दूबे सीतारामपुरवा गांव के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक ग्रामीण नौ खच्चर को नेपाल सीमा में ले जाता हुआ दिखा। उसे रोककर मवेशियों के कागजात मांगे तो वह कागजात नहीं दिखा सका। इस पर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान कोतवाली नानपारा के मोहल्ला चिकवा टोला निवासी अहमद हसन के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जबकि बरामद मवेशियों को कांजी हाउस संचालक के सुपुर्द कर दिया गया है।