{"_id":"665cc5221218f7017d07cc34","slug":"observers-deployed-in-all-seven-assembly-constituencies-for-counting-of-votes-bahraich-news-c-98-1-slko1007-114763-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मतगणना के लिए सभी सात विधानसभाओं में तैनात हुए प्रेक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मतगणना के लिए सभी सात विधानसभाओं में तैनात हुए प्रेक्षक
Mon, 03 Jun 2024 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 03 Jun 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग ने जारी की प्रेक्षकों के मोबाइल नंबर की सूची
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। लोकसभा चुनाव में जिले की सुरक्षित व कैसरगंज आंशिक लोकसभा के विधानसभाओं में प्रेक्षकों की नियक्ति कर दी गई है। रविवार को भारत निर्वाचन आयोग नामित किए सभी प्रेक्षकों के मोबाइल नंबरों को जारी किया है।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रेक्षकों के नामों व उनके मोबाइल नंबर की सूची जारी करते हुए बहराइच सुरक्षित सीट के अंतर्गत आने वाली विधानसभा मटेरा व सदर में आईएएस अधिकारी अनिलराज राय को प्रेक्षक नामित किया है। इनका मोबाइल नंबर 9336643866 है। वहीं बलहा व नानपारा विधानसभा के लिए आईएएस अधिकारी अमरनदीप बंसल को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। इनका मोबाइल नंबर 9118348171 है। महसी विधानसभा और कैसरगंज आशिक लोकसभा के पयागपुर विधानसभा व कैसरगंज विधानसभा में एससीएस अधिकारी रूपश्री को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। इनका मोबाइल नंबर 9125336561 है। सभी प्रेक्षकों का जनपद आगमन हो गया है। सभी को लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में ठहराया गया है।