फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   No entry for 'Yellow Minister' in SP: Seema Rajbhar

सपा में एक पीले मंत्री की एंट्री नहीं : सीमा राजभर

Mon, 21 Sep 2026 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
No entry for 'Yellow Minister' in SP: Seema Rajbhar
सपा के महिला जन संवाद में मुख्य अति​​थि का स्वागत करते पदा​धिकारी।
बहराइच। समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर ने रविवार को बहराइच में आयोजित महिला जनसंवाद कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर पर बिना नाम लिए तीखा जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा, सपा में सभी का स्वागत है, बस एक पीले मंत्री की एंट्री नहीं है, क्योंकि वो दुर्घटना की पैदाइश हैं। सीमा राजभर का यह बयान कार्यक्रम में चर्चा का केंद्र रहा।
विज्ञापन


गोंडा रोड स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित महिला जनसंवाद कार्यक्रम में सीमा राजभर ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए महिलाएं बहराइच से समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का शंखनाद कर रही हैं। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा 300 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। साथ ही बहराइच की सभी सात विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने का दावा किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महिला सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा, रोजगार, आर्थिक आत्मनिर्भरता, सामाजिक न्याय और राजनीतिक भागीदारी के मुद्दों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के सामाजिक न्याय का मुद्दा भी उठाया। केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए महिला सुरक्षा, महंगाई, रोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता को लेकर भी वक्ताओं ने अपनी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed