फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   No citizenship is threatened by the implementation of CAA

सीएए के लागू होने से किसी की नागरिकता को खतरा नहीं

Mon, 06 Jan 2020 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
No citizenship is threatened by the implementation of CAA
बहराइच के चुंगीनाका में सीएए पर जागरुकता गोष्ठी में मौजूद विधायक व महिला मोर्चा की पदाधिकारी। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान सदर विधायक ने कहा कि कानून के लागू होने से किसी व्यक्ति की नागरिकता पर किसी तरह का खतरा नहीं होगा।
विज्ञापन

कांति कुबेर हॉस्पिटल में आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने की। इस दौरान सदर विधायक अनुपमा जायसवाल ने कहा कि विपक्षी दलों की ओर से अफवाह फैलाई जा रही है कि कानून लागू होने से लोगों की नागरिकता छिन जाएगी। जबकि वास्तविकता में यह कानून लोगों को नागरिकता देेने का है। सीएए से किसी की नागरिकता को कोई खतरा नहीं होगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने कहा कि अधिनियम के लागू होने से दूसरे देशों के प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को सुरक्षा मिल सकेगी। उन्होंने 11 जनवरी को निकलने वाले जुलूस में अधिक से अधिक महिलाओं से शामिल होने की अपील की। संगोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री उर्मिला शुक्ला ने किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, जेपी शर्मा, हेेमा निगम, मंजू गुप्ता, प्रभा सोनी, एकता जायसवाल, मीना द्विवेदी, सुनीता, सरिता निगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed