फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   NICU started in district hospital shrawasti

श्रावस्ती जिला अस्पताल में नियोनेटल केयर यूनिट स्थापित

Tue, 03 May 2016 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 03 May 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
NICU started in district hospital shrawasti
श्रावस्ती के संयुक्त जिला चिकित्सालय में स्थापित सिक नियोनेटल केयर यूनिट में होता बच्चों का इलाज। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
श्रावस्ती। नवजात की मौत के अधिकांश मामलों में कारण जन्म के समय होने वाला पीलिया व समय पर वार्मर न मिलना है। इस समस्या से अब जिले को निजात मिल गई। संयुक्त जिला चिकित्सालय में नियोलेटल केयर यूनिट स्थापित की गई है।
विज्ञापन


इसका औपचारिक शुभारंभ तो नहीं हुआ लेकिन इस यूनिट में पांच बच्चों का इलाज चल रहा है। ये मंडल में सबसे आधुनिक यूनिट है। इसमें 12 वार्मर व छह फोटोथ्रेपी मशीनें लगी हैं। 
विज्ञापन


जन्म के समय लगभग सभी बच्चों को पीलिया की शिकायत होती है। समय पर इसका इलाज न होने के कारण अधिकांश बच्चे या तो मौत के मुंह में चले जाते हैं। या फिर आंशिक विकलांगता का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में अब तक ये सुविधा न होने के कारण लोगों को बहराइच सहित अन्य जिलों का सहारा लेना पड़ता था। जहां नवजात का इलाज कराने पर दो हजार रुपये प्रतिदिन खर्च आता है।

फोटोथ्रेपी व वार्मर में कम से कम सात दिन ट्रीटमेंट कराना होता है। ऐसे में गरीब से गरीब अभिभावकों को नवजात के इलाज पर 14-15 हजार रुपये खर्च करने पड़ते थे। मगर अब जिला चिकित्सालय में नवजात के इलाज की ये सुविधा निशुल्क मिलेगी।

संयुक्त जिला चिकित्सालय के शिशु वार्ड में सिक नियोनेटल केयर यूनिट की स्थापना की गई है। इसमें 18 बच्चों को एक साथ भर्ती करने की सुविधा है। इस यूनिट में 12 वार्मर व छह फोटोथ्रेपी मशीनें लगी हैं। औपचारिक शुभारंभ न होने के बाद भी इस यूनिट में पांच बच्चों का इलाज चल रहा है। 


24 घंटे निशुल्क सेवा

शून्य से 28 दिन तक के बच्चों को उनकी आवश्यकता के मुताबिक वार्मर मशीन से टेंपरेचर दिया जाता है। इसके साथ ही पीलिया, प्री-मेच्योर व कमजोर बच्चों को भी इस यूनिट का लाभ मिलेगा। ये सुविधा 24 घंटे पूर्ण रूप से निशुल्क उपलब्ध है। 
- डॉ. प्रदीप, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ, संयुक्त जिला चिकित्सालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed