फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Nainiha Mandi resonated with screams, people's hearts were shaken after seeing the dead body

चीखों से गूंजी नैनिहा मंडी, शव देख दहले लोगों के दिल

Sun, 29 May 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Nainiha Mandi resonated with screams, people's hearts were shaken after seeing the dead body
गायघाट (बहराइच)। नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर रविवार की भोर हुए सड़क हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया। अपनों के शव देखकर लोगों की चीख निकल गई। नैनिहा मंडी में गाड़ी में फंसे शव को देखकर लोगों के दिल दहल उठे। आलम यह रहा कि शव को निकालने के लिए ट्रैक्टर बुलाना पड़ा। उसके बाद वाहन को खींचकर शव को बाहर निकाला गया। शव को निकलता देख वहां पर मौजूद लोगों के आंखों से आंसू निकल पड़े। घटना स्थल से लेकर जिला अस्पताल तक कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन

मोतीपुर थाना क्षेत्र के नैनिहा मंडी के पास रविवार की भोर ट्रैवलर व ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कर्नाटक राज्य के सात लोगों की मौत हो गई। यह सभी लोग तीर्थस्थल के लिए अपने घर से निकले थे। दोनों वाहनों के बीच हुई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीन शव ट्रक-ट्रैवलर के बीच फंस गए और जब उसे आसानी से नहीं निकाला जा सका तो ट्रैक्टर को बुलाया गया। अपनों के शव को देखकर लोगों की चीख निकल पड़ी। जब शव को निकालने के लिए घटना स्थल पर ट्रैक्टर पहुंचा तो सबका दिल दहल उठा। वहां पर मौजूद सभी की आंखें आंसुओं से भर आईं। शव को निकालने के लिए वाहन को खींचा गया तो यह दृश्य देखकर हर कोई सहमा रहा। बस सबके मुंह से एक ही बात निकली कि हे! भगवान ऐसा सड़क हादसा कभी न हो।
विज्ञापन

वीभत्स दृश्य देख बेहोश हो गया वार्ड ब्वॉय
नैनिहा मंडी के पास हुए सड़क हादसे में घायलों को इलाज कराने के लिए मोतीपुर सीएचसी लाया गया। चूंकि भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि लोगों को काफी चोटें आई थीं। घायलों के वीभत्स दृश्य को देखकर सीएचसी का वार्ड ब्वॉय राकेश कुमार बेहोश हो गया। अस्पताल के अन्य स्टॉफ ने जब पानी का छिड़काव किया। जब जाकर उसे होश आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

...तो फिर कोई न बचता
नैनिहा के पास हुए सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हुई, जबकि नौ लोग घायल हैं। बताया जाता है कि जब दुर्घटना हुई तो ट्रैवलर में गैस सिलेंडर रखा हुआ था। अगर वह विस्फोट हो जाता तो बड़ा हादसा हो जाता और शायद तब कोई न बचता। जब लोगों की नजर सिलेंडर पर पड़ी तो उसे घटना स्थल से दूर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed