फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   mass wedding ceremony

Bahraich News: सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए 347 जोड़े

Mon, 29 Jan 2024 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 29 Jan 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
mass wedding ceremony
बहराइच। जिले के सात ब्लॉक क्षेत्रों में रविवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 347 जोड़ों का विवाह कराया गया। इनमें 333 हिंदू जोड़ों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न हुआ। 14 मुस्लिम जोड़े का निकाह करवाया गया। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

गरीब बेटियों की शादी के लिए प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत में अलग-अलग ब्लॉकों में आयोजन किए गए। इस दौरान विकास खण्ड पयागपुर में 15, विशेश्वरगंज में 30, हुजूरपुर में 34 जोड़ों का विवाह धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार कराया गया। विकास खंड फखरपुर के 69 जोड़ों का विवाह परमहंस डिग्री कालेज कैसरगंज में कराया गया। कैसरगंज ब्लॉक में 36, जरवल में 27 एवं जरवल कस्बा में दो, मिहींपुरवा में 143, राम प्यारे शिवशंकर इण्टर काॅलेज शिवपुर में 70 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ।
विज्ञापन

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बहराइच के सांसद अक्षयवर लाल गोंड, कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह के प्रतिनिधि सुनील सिंह, विधान परिषद सदस्य डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, नानपारा के विधायक राम निवास वर्मा के साथ कई ब्लाॅक प्रमुख व अन्य लोग मौजूद रहे। जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर गुप्ता ने; बताया कि 30 जनवरी को महसी ब्लॉक के ग्राम पंचायत बैकुंठा, विकास खण्ड बलहा, चित्तौरा, नवाबगंज एवं शहर के गेंदघर में 601 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed