फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard seen in maize field near Matera, panic among villagers

Bahraich News: मटेरा के पास मक्के के खेत में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

Sat, 06 Apr 2024 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 06 Apr 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Leopard seen in maize field near Matera, panic among villagers
सोशल मीडिया पर वायरल तेंदुए की वीडियो।  - फोटो : सोशल मीडिया
रिसिया (बहराइच)। मटेरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भवनियापुर रामगढ़ी के पास मक्के के खेत में तेंदुआ दिखने की चर्चाएं तेज हैं। खेत में तेंदुए के बैठे होने की फोटो भी वायरल हो रही है। क्षेत्रीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वहीं, वन विभाग ने अभी पुष्टि नहीं की है और जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का दावा है कि शुक्रवार की शाम सभी खेत गए थे। इस दौरान नूरम के मक्के के खेत के पास तेंदुआ बैठा दिखा। ग्रामीण वली मोहम्मद, संतोष कुमार यादव, फिरोज, सुखराम आदि ने बताया कि तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी गई थी। इसके बाद नानपारा वन रेंज से कुछ कर्मी आए थे, लेकिन कुछ देर बाद चले गए। जबकि तेंदुआ दिखने के बाद से क्षेत्रीय लेागों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण वन विभाग पर लापरवाही व तेंदुए को पकड़वाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


की जा रही जांच
दो दिन से लगातार ग्रामीण सूचना दे रह हैं। मौके पर वन कर्मियों को भेज कर जांच करवाई जा रही है। अभी तेंदुए की पुष्टि नहीं हो पाई है, जांच जारी है।
-सर्वजीत, डिप्टी रेंजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed