{"_id":"6748a7ec90821d60c4033f2a","slug":"housing-rupees-without-suppressing-construction-notice-to-590-beneficiaries-bahraich-news-c-98-1-slko1011-123239-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बिना निर्माण दबा लिए आवास के रुपये, 590 लाभार्थियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बिना निर्माण दबा लिए आवास के रुपये, 590 लाभार्थियों को नोटिस
Thu, 28 Nov 2024 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 28 Nov 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। जिले की दो नगर पालिका और छह नगर पंचायत के लाभार्थियों को पीएम शहरी आवास योजना के तहत धनराशि आवंटित किया गया था। इनमें से 590 लोगों ने योजना धनराशि का दुरुपयोग कर लिया। लोगों ने आवास का निर्माण ही नहीं कराया। इसका खुलासा होने पर अब सभी लाभार्थियों को नोटिस थमाया गया है। नोटिस मिलने के बाद अनियमितता करने वाले लोगों में हड़कंप की स्थिति है।
केंद्र सरकार की ओर से नगरीय क्षेत्र में निवास कर रहे गरीब वर्ग के लोगों के लिए प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का संचालन किया जा रहा है ताकि गरीब वर्ग के लोग भी अपना आशियाना बना सकें। जिले में योजना को लेकर बड़ी धांधली सामने आई है। पात्रता सूची में आने व सहायता राशि पाने वाले 590 लाभार्थियों ने योजना को पलीता लगाया है। इन सभी ने योजना के तहत मिली धनराशि को निजी कार्यों में खर्च कर लिया और आवास ही नहीं बनवाया। इसका खुलासा परियोजना निदेशक डूडा की जांच में हुआ है। इसके बाद से विभाग में हडकंप है और पीओ डूडा ने ऐसे लाभार्थियों पर शिकंजा कसना शुरू किया है। हेराफेरी करने वाले सभी 590 लाभार्थियों को नोटिस जारी कर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
...................................
कहां-कहां हुई धांधली
पीएम शहरी आवास योजना के तहत सरकारी धनराशि की दुरुपयोग की जांच करने के बाद जिले की सदर नगर पालिका में 181, नानपारा नगर पालिका में 48, नगर पंचायत जरवल में चार, पयागपुर में 98, मिहींपुरवा में 72, रुपईडीहा में 116, कैसरगंज में छह और रिसिया नगर पंचायत में 59 लाभार्थियों ने धनराशि लेने के बाद भी निर्माण नहीं कराया है।
विज्ञापन
....................................
अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा नोटिस
पीएम शहरी आवास योजना में जिले की दोनों नगर पालिका व छह नगर पंचायत में 590 लाभार्थियों ने धनराशि मिलने के बाद भी आवास का निर्माण नहीं कराया है। सभी ने सरकारी धन का दुरुपयोग किया है। सभी को नोटिस जारी की गई है। संतुष्ट जवाब न मिलने पर रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी।
प्रमिता सिंह, परियोजना निदेशक डूडा