फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   4.53 lakh Ujjwala beneficiaries in the district will receive free cylinders

Bahraich News: जिले के 4.53 लाख उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगा मुफ्त सिलिंडर

Fri, 16 Oct 2026 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
4.53 lakh Ujjwala beneficiaries in the district will receive free cylinders
बहराइच। जिले के 4.53 लाख प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2026-27 में मुफ्त एलपीजी सिलिंडर रिफिल का लाभ मिलेगा। प्रथम चरण में अक्तूबर से दिसंबर 2026 और दूसरे चरण में जनवरी से मार्च 2027 तक यह सुविधा दी जाएगी। इसके तहत सिलिंडर रिफिल की धनराशि लाभार्थियों के पंजीकृत बैंक खातों में भेजी जाएगी।
विज्ञापन

योजना का लाभ दिवाली और होली जैसे प्रमुख त्योहारों पर देने की व्यवस्था है। इसके लिए लाभार्थियों का ई-केवाईसी पूरा होना जरूरी है। साथ ही बैंक खाता आधार से लिंक होने और आधार प्रमाणीकरण की शर्त भी पूरी करनी होगी।
विज्ञापन

आपूर्ति विभाग के अनुसार, जिले में करीब 45 हजार उज्ज्वला लाभार्थियों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है। ऐसे उपभोक्ता प्रक्रिया पूरी किए बिना योजना का लाभ नहीं ले सकेंगे। जिले में तीनों तेल कंपनियों की 71 गैस एजेंसियों के माध्यम से कुल 4,53,599 उज्ज्वला लाभार्थी पंजीकृत हैं। इनमें आईओसीएल के 1,80,868, बीपीसीएल के 1,77,742 और एचपीसीएल के 94,989 लाभार्थी शामिल हैं। जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने बताया कि दिवाली और होली पर मुफ्त सिलिंडर रिफिल का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed