{"_id":"6ad26b6f375aa6858d00fa19","slug":"crocodile-enters-house-forest-department-carries-out-rescue-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-158713-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: घर में घुसा मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: घर में घुसा मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
विज्ञापन
घर में घुसा मगरमच्छ व उसे वाहन पर लादकर ले जाते वनकर्मी।
बहराइच। मोतीपुर रेंज के बानपुरवा गांव में शुक्रवार सुबह एक ग्रामीण के घर में मगरमच्छ घुस जाने से अफरातफरी मच गई। वन विभाग की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित पकड़ लिया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद मगरमच्छ को प्राकृतिक जल आवास में छोड़ दिया गया।
कतर्नियाघाट के डीएफओ अपूर्व दीक्षित ने बताया कि पूर्वी बनघुसरी बीट की बढ़इया कलां ग्राम सभा के मजरा बानपुरवा निवासी आत्माराम के घर में सुबह करीब 6:15 बजे मगरमच्छ घुसने की सूचना मिली। स्थानीय वनकर्मी और रेस्क्यू टीम सुबह सात बजे मौके पर पहुंची। वनकर्मियों ने लोगों की आवाजाही रोककर क्षेत्र की घेराबंदी की और सुबह 7:30 बजे तक मगरमच्छ को पकड़ लिया।
डीएफओ ने बताया कि मानसून में जलस्तर बढ़ने और बाढ़ का पानी गांवों तक पहुंचने से मगरमच्छ आबादी के पास आ सकते हैं। उन्होंने लोगों को मगरमच्छ दिखने पर दूरी बनाए रखने, उसे पकड़ने का प्रयास न करने और वन विभाग को सूचना देने की सलाह दी।