{"_id":"6ad26bd900bd0e7a6105c0f0","slug":"worker-killed-three-injured-in-road-accident-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-158719-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सड़क हादसे में श्रमिक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सड़क हादसे में श्रमिक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
नानपारा। मानिकपुर-जूड़ा मार्ग पर बृहस्पतिवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 32 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके चचेरे भाई समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसा रात करीब 11 बजे हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी नानपारा पहुंचाया।
चंदेला कला गांव निवासी बसंत लाल (32) अपने चचेरे भाई संदीप (25) और साथी अनिल (24) के साथ मटेरा क्षेत्र में मजदूरी करने गए थे। तीनों बाइक से देर रात घर लौट रहे थे। मानिकपुर-जूड़ा मार्ग पर सामने से आ रही बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई।
हादसे में बसंत लाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संदीप, अनिल व दूसरी बाइक पर सवार युवक घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को जानकारी दी और घायलों को अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी गुरुसेन सिंह ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। सीओ चित्रांशु गौतम ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।