{"_id":"6ad26f2c03f14bf9ef072091","slug":"leopard-that-killed-a-child-in-badkhadiya-village-trapped-in-a-cage-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-158710-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बड़खड़िया गांव में बालक की जान लेने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बड़खड़िया गांव में बालक की जान लेने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद
विज्ञापन
कतर्नियाघाट के आनंदनगर बड़खड़िया गांव में पिंजरे में कैद तेंदुआ।
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत आनंदनगर-बड़खड़िया गांव में बृहस्पतिवार देर रात वन विभाग के पिंजरे में एक नर तेंदुआ कैद हो गया। सात सितंबर को इसी तेंदुए ने गांव निवासी 12 वर्षीय राजवीर पर घर के सामने हमला उसकी जान ले ली थी। इसके बाद से तेंदुआ लगातार गांव के आसपास दिखाई दे रहा था। इससे ग्रामीणों में दहशत के साथ आक्रोश भी था। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
सात सितंबर को राजवीर घर के सामने था, तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया था। कुछ दूरी पर मौजूद उसकी मां बेटे को बचाने के लिए कुछ नहीं कर सकी थी। घटना के बाद ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए वन विभाग ने गांव के पास पिंजरा लगाया था। हालांकि, तेंदुआ लगातार दिखाई देने के बावजूद पकड़ में नहीं आ रहा था। इसे देखते हुए वन विभाग की टीमों ने निगरानी बढ़ा दी थी। बृहस्पतिवार रात करीब 10:40 बजे तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया।
सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ के नेतृत्व में डिप्टी रेंजर मयंक पांडेय, वन दरोगा राधेश्याम और वन रक्षक कौशल किशोर मौके पर पहुंचे। तेंदुए को कतर्नियाघाट रेंज कार्यालय ले जाकर संरक्षण में रखा गया है। वन विभाग की प्रारंभिक जांच में तेंदुए की उम्र करीब छह वर्ष पाई गई है। पशु चिकित्सक ने उसका प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण किया, जिसमें वह पूरी तरह स्वस्थ मिला। प्रभागीय वनाधिकारी अपूर्व दीक्षित ने बताया कि उच्चाधिकारियों और शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
चार माह में पिंजरे में कैद हुए तेंदुए
- 16 अक्तूबर : कतर्नियाघाट रेंज के आनंदनगर-बड़खड़िया गांव में नर तेंदुआ कैद।
- 17 सितंबर : सुजौली रेंज के भैंसा बुड़ना में मादा तेंदुआ पकड़ी गई।
- 16 सितंबर : कतर्नियाघाट रेंज के चहलवा में मादा तेंदुआ कैद।
- 15 सितंबर : मोतीपुर रेंज में चिकमंडी आबादी के पास तेंदुआ पकड़ा गया।
- 14 सितंबर : ककरहा रेंज के रामसहायपुरवा में नर तेंदुआ कैद।
- 11 सितंबर : निशानगाड़ा रेंज के पचासा-मटेही गांव में मादा तेंदुआ पकड़ी गई।
- 6 सितंबर : नानपारा रेंज के जुगराजपुरवा में मादा तेंदुआ कैद।
- 2 सितंबर : ककरहा रेंज के महबूबनगर में तेंदुआ पकड़ा गया।
- 1 सितंबर : सुजौली रेंज के बाजार टोला में तेंदुआ कैद।
- 31 अगस्त : ककरहा रेंज के रामसहायपुरवा में मादा तेंदुआ पकड़ी गई।
- 25 अगस्त : मोतीपुर रेंज के जगतापुर गुलरिहा में तेंदुआ कैद।
- 20 अगस्त : ककरहा रेंज के ढोढ़ेपुरवा में वयस्क नर तेंदुआ पकड़ा गया।
- 13 अगस्त : हरदी के बाजपेयीपुरवा में मादा तेंदुआ कैद।
- 11 अगस्त : मोतीपुर के दौलतपुर नई बस्ती में करीब सात वर्ष का नर तेंदुआ पकड़ा गया।
- 4 अगस्त : सुजौली के त्रिलोकीगौढ़ी में करीब चार वर्ष का नर तेंदुआ कैद।
- 31 जुलाई : ककरहा क्षेत्र में बकरी के शिकार के लिए लगाए पिंजरे में मादा तेंदुआ पकड़ी गई।
- 20 जुलाई : अहिरनपुरवा में बुजुर्ग पर हमले के बाद पांच वर्षीय मादा तेंदुआ कैद।