{"_id":"6748a74bbac303db49080843","slug":"hip-transplant-done-for-the-first-time-in-medical-college-bahraich-news-c-98-1-bhr1001-123238-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मेडिकल कॉलेज में पहली बार हुआ कूल्हे का प्रत्यारोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मेडिकल कॉलेज में पहली बार हुआ कूल्हे का प्रत्यारोपण
Thu, 28 Nov 2024 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 28 Nov 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। मेडिकल कॉलेज में पहली बार कूल्हे का प्रत्यारोपण ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। यह निशुल्क ऑपरेशन डॉ. मिथलेश कुमार व उनकी कुशल टीम ने किया है। इस उपलब्धि ने क्षेत्र के मरीजों को उन्नत चिकित्सा सेवाओं की नई उम्मीद दी है।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय खत्री ने कहा कि यह मेडिकल कॉलेज के लिए गर्व का क्षण है। हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएं गरीब और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे। मीडिया प्रभारी डॉ.अरविंद शुक्ला ने बताया कि यह ऑपरेशन प्रोफेसर डॉ. मिथलेश कुमार ने किया है। उनकी टीम में डॉ.अंकित मिश्रा जूनियर डॉक्टर्स और वरिष्ठ एनेस्थेटिस्ट डॉ.आशीष अग्रवाल शामिल थे। यह तीन घंटे का जटिल ऑपरेशन था जिसे पूरी सावधानी और कुशलता के साथ किया गया। इस तरह के ऑपरेशन से यह साबित होता है कि मेडिकल कॉलेज उन्नत चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने में सक्षम है।