फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Fusion Cricket Academy won the match by six runs.

Bahraich News: फ्यूजन क्रिकेट एकेडमी ने छह रन से जीता मुकाबला

Sun, 20 Sep 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 20 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Fusion Cricket Academy won the match by six runs.
बहराइच के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट मैच खेलते ​खिलाड़ी।     -संवाद
बहराइच। इंदिरा गांधी स्टेडियम में शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को फ्यूजन क्रिकेट एकेडमी और विनर क्लब के बीच 35-35 ओवरों का क्रिकेट मैच खेला गया। फ्यूजन क्रिकेट एकेडमी ने छह रन से मैच जीत लिया।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्यूजन क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित ओवरों में 159 रन बनाए। टीम की ओर से कुलदीप पांडेय ने 46, नीरज कुमार ने 27, आरुश यादव ने 17 और आयुष्मान पांडेय ने 11 रन बनाए। विनर क्लब की ओर से निखिल श्रीवास्तव ने तीन, मो. सैफ ने दो तथा ताहा, जीशान और प्रतीक पांडेय ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी विनर क्लब की टीम ने अच्छी बल्लेबाजी की। दिव्यांश सिंह ने 43, कुशाल ने 25, समर ने 20, निखिल श्रीवास्तव ने 12 और आर्यन जायसवाल ने 17 रन बनाए। हालांकि पूरी टीम लक्ष्य से छह रन पीछे रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्यूजन की ओर से फराज खान, आयुष्मान पांडेय और हरेंद्र वेदवान ने दो-दो विकेट लिए, जबकि शुभम और शहवाज खान ने एक-एक विकेट लिया। इस तरह फ्यूजन क्रिकेट एकेडमी ने छह रन से मैच जीत लिया। इस दौरान डीसीए सचिव राशिद हुसैन, इशरत महमूद, अक्षर सिंह व उपक्रीड़ाधिकारी अब्दुल अहद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed