{"_id":"5c6ee5f9bdec22738563f0ee","slug":"electricity-will-cut-today-and-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज और कल चार-चार घंटे गुल रहेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज और कल चार-चार घंटे गुल रहेगी बिजली
Thu, 21 Feb 2019 11:25 PM IST
Praveen Singh
न्यूज डेस्क, बहराइच
न्यूज डेस्क, बहराइच
Published by: Praveen Singh
Updated Thu, 21 Feb 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र में मरम्मत के कारण गुरुवार को 33 केवी का शटडाउन लिया जाएगा। दो दिनों तक सुबह चार घंटे का शट डाउन पावर कॉर्पोरेशन लेगा। इससे लगभग दो लाख की आबादी को समस्या झेलनी पड़ेगी।
विद्युत पारेषण खंड बहराइच के 132 केवी विद्युत उपकेंद्र में स्थापित 33 केवी बेसबार की मरम्मत का काम होना है। इसको देखते हुए 22 और 23 फरवरी को सुबह आठ से 12 बजे तक 33 केवी का शटडाउन लिया जाएगा।
अधिशासी अभियंता एसआर मुस्तफा ने बताया कि दो दिनों तक आठ घंटे मरम्मत का काम होगा। मरम्मत और वार्षिक अनुरक्षण के कारण लोगों को विद्युत आपूर्ति मिलने में समस्या आएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शटडाउन से बहराइच शहर के 31 वार्डों के लोगों को दिक्कत होगी। वहीं, रिसिया बाजार, कल्पीपारा के साथ ही वशीरगंज और बख्शीपुरा के उपकेंद्रों से भी विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी। लगभग दो लाख से अधिक की आबादी को समस्या का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।