फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   devotees worshiped lord hanuman on his jayanti

पवनपुत्र से मांगा बल-बुद्धि-विद्या का वरदान

Fri, 22 Apr 2016 09:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो, बहराइच Updated Fri, 22 Apr 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
devotees worshiped lord hanuman on his jayanti
हनुमान जयंती पर नानपारा में शोभायात्रा ‌निकालते भक्त। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बहराइच। शहर और कस्बों में शुक्रवार को हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। भोर से शुरू हुआ पूजा-अर्चन का सिलसिला रात तक चला। मंदिरों में अखंड रामायण, सुंदरकांड, हवन-यज्ञ आदि कार्यक्रम आयोजित हुए। नानपारा बाजार में भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई। 
विज्ञापन


शहर के घंटाघर निकट सराफा गली स्थित हनुमान मंदिर में पूजन-अर्चन किया गया। सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी हुआ। श्रद्धालुओं ने बजरंगबली को लड्डुओं का भोग लगाकर बल, बुद्धि और विद्या का वरदान मांगा।
विज्ञापन


मोहल्ला कानूनगोपुरा स्थित बाबा नागेश्वरनाथ मंदिर में भी सुबह से शाम तक पूजन का सिलसिला चला। यहां पर भी सुंदरकांड पाठ आयोजित हुए। साथ ही, अति प्राचीन सिद्धनाथ मंदिर, बाबा भोलेश्वरनाथ मंदिर आदि जगहों पर भी श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मटेरा में इस मौके पर मटेरा स्थित बाबा कुट्टी और खड़ेसरी बाबा मंदिर में शुक्रवार को मनाई गई। सुबह सात बजे से कस्बे के सभी मंदिरों में मूर्तियों को नहलाया गया। उसके बाद बाबा कुट्टी मंदिर में सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन हुआ।

हनुमान जी की सजी भव्य झांकी आकर्षण चुराती रही। इसके बाद शाम को विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर रितेश साहू, सुरेंद्र साहू, सुभाष गुप्ता, सुभाष साहू, रितेश सोनी, प्रदीप, विनोद, संदीप, रितेश अग्रवाल, संदीप अग्रवाल समेत काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। 

रुपईडीहा संवाददाता के अनुसार जयंती के अवसर पर रुपईडीहा स्थित बाल ब्रह्मचारी हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड के पाठ का आयोजन हुआ। भजन-कीर्तन भी किया गया। नानपारा में जगदीश्वरी मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा की अगुवाई बालाजी मंडल के पदाधिकारी कर रहे थे। इस दौरान भी भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। रिसिया संवाददाता के अनुसार नगर के मोहल्ला इंदिरा नगर में स्थित हनुमान मंदिर, हट्ठी बाबा मंदिर, ऋषिभूमि व गायत्री नगर के हनुमान मंदिर, शास्त्री नगर के सीताराम हनुमान मंदिर, शिव राइस मिल हनुमान मंदिर, संतोषी माता मंदिर पर हनुमान जयंती के मौके पर पूजा अर्चना व सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ।

वहीं, भूपगंज बजार स्थित पंचायती मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। आयोजकों ने भजन कीर्तन का आयोजन किया, जिसमें श्याम मंडल पयागपुर की ओर से भक्तिमय भजन प्रस्तुत किए गए।


इसके बाद अखंड सुंदरकांड पाठ किया गया। समापन के अवसर पर भंडारे का आयोजन हुआ। इस दौरान दीनू माहेश्वरी, पिंटू गुप्ता, राजू मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed