फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two women killed in road accidents

सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत

Tue, 07 Jun 2016 09:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 07 Jun 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में मंगलवार को दो महिलाओं की मौत हो गई। पंचनामा के बाद शव परिवारीजनों को सौंप दिया गया है। कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत गंगापुर साहब फार्म निवासी यशवंत सिंह की पत्नी जानकी देवी अपने भतीजे नीलेश कुमार के साथ बाइक से मिहींपुरवा जाने को निकली थी।
विज्ञापन


बाइक सवार चाची-भतीजे जब हंसुलिया पुल के पास पहुंचे, तभी अचानक ब्रेकर आ गया। जब तक नीलेश कुछ समझ पाता तब तक बाइक में पीछे बैठी जानकी सड़क पर गिर गईं। उनके सिर व मुंह में गंभीर में चोटें आईं।
विज्ञापन


आनन फानन में आसपास के लोगों ने जानकी को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उधर हरदी थाना अंतर्गत लोनियनपुरवा गांव निवासी नगीना बेगम (38) पत्नी पकरू दोपहर में पति के साथ साइकिल से मुरौवा बाजार जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइकिल सवार पति-पत्नी तटबंध पर पहुंचे, तभी नगीना का चप्पल गिर गया। वह चलती साइकिल से उतरने लगी और अनियंत्रित होकर ईंट के ढेर पर गिर गईं। सिर में चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed