{"_id":"57506b1e4f1c1b802f108d3d","slug":"three-lakhs-theft-from-two-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मकानों से तीन लाख की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो मकानों से तीन लाख की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
सभासद समेत दो घरों से चोरों ने बुधवार रात नकदी और जेवरात समेत तीन लाख का सामान पार कर दिया। सुबह चोरी की जानकारी होने पर मामले की तहरीर थाने पर दी गई है, लेकिन अभी केस दर्ज नहीं हुआ है।
मासूकनगर जरवल कस्बा निवासी मुजम्मिल खां नगर पंचायत के नामित सभासद हैं। बुधवार रात मुजम्मिल परिवारीजनों के साथ घर में सो रहे थे। रात में दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने कमरे का ताला काटकर अलमारी तोड़ दी।
उसमें रखा 50 हजार रुपये नगद, डेढ़ लाख के जेवरात, कीमती कपड़े, बर्तन, तीन मोबाइल सेट समेत ढाई लाख का सामान पार कर दिया। सुबह परिवार के लोग सोकर उठे तो चोरी की जानकारी हुई। सूचना पाकर चौकी इंचार्ज विजय बहादुर सिंह ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उधर मोहल्ला बरहियापुरा निवासी महफूज खां ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि उनके भाई शाहिद अली परिवारीजनों के साथ लखनऊ में वैवाहिक कार्यक्रम में गए हैं। बड़ीहाट में अखाड़ा इमली के निकट स्थित उनके आवास पर ताला लगा हुआ था।
रात में चोरों ने ताला तोड़कर घर में रखे लगभग नौ हजार रुपये नगद, सोने के जेवरात समेत करीब 50 हजार के सामान को पार कर दिया। दोनों मामलों में पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू की है।