{"_id":"3ab7ff641bcf13071e6122526b8d64c9","slug":"the-bodies-found-in-the-canal-murder-suspected-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में उतराता मिला महिला का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहर में उतराता मिला महिला का शव, हत्या की आशंका
बहराइच/अमरउजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरयू नहर में एक महिला का शव सोमवार सुबह उतराता दिखा। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने शव बाहर निकालकर थाने पर सूचना दी। पुलिस ने फोटोग्राफी के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या की आशंका जतायी जा रही है।
खैरीघाट थाना अंतर्गत गोविंदेपुर गांव के निकट सरयू नहर खंड चार में एक महिला का शव सोमवार सुबह आसपास के लोगों ने नहर में उतराते देखा। महिला की उम्र लगभग 50 वर्ष के आसपास है। ग्रामीणों ने शव को नहर से निकालकर थाने पर सूचना दी।
थानाध्यक्ष कपिलमुनि सिंह ने मौके पर पहुंचकर आसपास गांव के लोगों को इकट्ठा किया। लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। महिला के सिर व पीठ पर चोटों के निशान भी मिले हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि फोटोग्राफी के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आशंका जतायी कि हो सकता है महिला का शव कहीं से बहकर क्षेत्र में पहुंचा हो। आसपास के थानों को भी इस मामले में सूचना दे दी गई है। नहर में महिला का शव मिलने के बाद लोग दहशत में हैं।