फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   property stolen from three shops

राजीचौराहा बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी

Sat, 19 Dec 2015 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sat, 19 Dec 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
राजीचौराहा (बहराइच)। राजीचौराहा बाजार में शुक्रवार रात चोरों ने तीन दुकानों में हाथ साफ कर दिया। तीनों दुकानों से साढ़े तीन लाख का माल चोर समेट ले गए हैं।
विज्ञापन


वारदात की सूचना पाकर पहुंचे महसी चौकी इंचार्ज ने चोरी का खुलासा करने के बजाए व्यवसायियों को चौकीदार के तैनाती की नसीहत दे दी। तहरीर ले ली गई है।

हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीचौराहा बाजार में गुड्डू दीक्षित की रेडीमेड गारमेंट्स और पिंटू की जनरल स्टोर की दुकान है। दोनों व्यवसायी शुक्रवार रात 10 बजे के आसपास अपनी-अपनी दुकानों में ताला लगाकर घर चले गए थे।
विज्ञापन


इसी रात चोरों ने गुड्डू दीक्षित के दुकान में सेंध लगाकर प्रवेश किया। दुकान में रखे 10 हजार रुपये व लगभग दो लाख रुपये मूल्य के रेडीमेड कपड़े चोरों ने पार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पिंटू के दुकान का ताला काटकर चार हजार रुपये समेत डेढ़ लाख का किराना सामान चोरी कर ले गए। चोर जब देसी शराब की दुकान का ताला तोड़कर सामान निकाल रहे थे तभी कुछ दूरी पर एक दुकान में आग लग गई।


शोर होने पर यहां से चोर थोड़ा ही सामान समेट सके। वारदात की सूचना पाकर शनिवार सुबह महसी चौकी इंचार्ज ब्रह्मानंद मौके पर पहुंचे तो उन्होंने मुआयना करने के बाद दुकानदारों को नसीहत दी कि सभी मिलकर चौकीदार रख लें, जिससे सुरक्षा बकरार रहे।

इससे कई दुकानदारों में रोष है। चौकी इंचार्ज ने पीड़ित व्यवसायियों से तहरीर ले ली है लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed