{"_id":"59aee9784f1c1bac078b46ec","slug":"one-arrested-in-tiger-s-death-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ की मौत मामले में एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाघ की मौत मामले में एक गिरफ्तार
बहराइच
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
बाघ की मौत मामले में गिरफ्तार आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगापुर गांव के निकट स्थित नहर से एक हफ्ते पूर्व नर बाघ का शव बरामद हुआ था। वन विभाग ने अज्ञात के खिलाफ रेंज केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। वहीं बाघ की मौत से वन विभाग ने जंगल व आसपास के गांवों में सघन गश्त शुरू की है। मंगलवार को गांव निवासी एक ग्रामीण के खेत में जाल लगा होने पर वनकर्मियों ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
वन अधिकारी जाल में फंसकर बाघ के मौत की आशंका भी जता रहे हैं। वन अधिकारियों का कहना है कि जाल में फंसकर बाघ की मौत के बाद उसे नहर में फेंक दिया गया होगा। वहीं ग्रामीण पकड़े गए किसान को निर्दोष बता रहे हैं।
कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के ककरहा रेंज अंतर्गत गंगापुर गांव के बाहर से सरयू नहर की शाखा निकली है। इस नहर में 30 अगस्त को एक नर बाघ का शव उतराता हुआ मिला था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को बाहर निकालकर जांच शुरू की तो जहरीले पदार्थ से बाघ के मौत की आशंका जतायी गई।
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली वन्यजीव संस्थान भेजा गया। हालांकि वहां से अभी रिपोर्ट नहीं आई है। लेकिन आशंका के तहत डीएफओ जीपी सिंह के निर्देश पर वन क्षेत्राधिकारी ने अज्ञात के खिलाफ रेंज केस दर्ज किया था। बाघ की मौत के दिन से सघन गश्त चल रही है।
मंगलवार सुबह गश्त के दौरान गंगापुर निवासी एक किसान के खेत में वन्यजीवों के शिकार में प्रयुक्त होने वाला जाल लगा मिला। इस पर वन दरोगा रामकुमार नेे किसान से पूछताछ की। किसान ने फसल की रखवाली के लिए जाल लगाने की बात कही। लेकिन वन विभाग ने इसे वन्यजीवों के लिए खतरा बताते हुए किसान को गिरफ्तार कर लिया।