फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   murder of man in bahraich

रंजिश में युवक की गड़ासे से काटकर हत्या

Mon, 16 May 2016 09:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 16 May 2016 09:20 PM IST
विज्ञापन
murder of man in bahraich
बहराइच में सोमवार को युवक की हत्या के बाद मुंगरिया ग्राम स्थित आवास पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बहराइच/मटेरा चौराहा। केस की पैरवी के लिए पड़ोसी के साथ जिला मुख्यालय आ रहे बाइक सवार युवक को सोमवार सुबह रामगांव तैयबाजोत के निकट बाइक सवार हमलावरों ने ओवरटेक कर रोक लिया।
विज्ञापन


लाठियों से पीटकर मरणासन्न करने के बाद गड़ासे से उसका पैर काट दिया। धारदार हथियार से उसका गला भी रेता। साथी ने भागकर जान बचाई। मौके पर पुलिस के पहुंचने तक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना का कारण रास्ते का विवाद और फर्जी मुकदमे की रंजिश बताई जा रही है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। 

कोतवाली देहात क्षेत्र में ग्राम मोगरिया निवासी मुंशीलाल चौहान (35) पुत्र पुत्तीलाल का गांव के जोगराज से रास्ते का विवाद चल रहा है। इस विवाद के चलते कई बार दोनों पक्षों में संघर्ष हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत अप्रैल माह में भी मारपीट हुई जिसमें सात लोग घायल हुए। इसके बाद जोगराज ने मुंशीलाल पर एक महिला के सहयोग से रेप का केस दर्ज करवाया। इससे रंजिश और बढ़ गई। इस केस की पैरवी के लिए सोमवार सुबह मुंशीलाल अपने पड़ोसी छविराज यादव के साथ बाइक से जिला मुख्यालय जा रहा था। बाइक मुंशीलाल चला रहा था।

बाइक सवार दोनों युवक जब रामगांव क्षेत्र में नानपारा-बहराइच मार्ग पर तैयबा जोत के निकट पहुंचे तो तीन बाइक पर सवार छह लोगों ने ओवरटेक कर मुंशीलाल की बाइक रोकवा ली।

बाइक रुकते ही ओवरटेक करने वालों ने मुंशीलाल को खींचकर लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। छविराज ने गांव की ओर भागकर जान बचाई। हमलावरों ने मुंशीलाल को पीटकर लहूलुहान करने के बाद उसका पैर काट दिया।

गले पर भी कई वार किये। मुंशीलाल की बाइक लेकर हमलावर फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस के पहुंचने तक मुंशीलाल की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली प्रभारी विद्यासागर वर्मा ने मोगरिया गांव पहुंचकर लोगों से पूछताछ की है। 

थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि मृतका की पत्नी किरन की तहरीर पर जोगराज, कमलेश, देशराज, गया प्रसाद और सरोज के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। 


पुलिस सजग होती तो न होती वारदात

मोगरिया गांव में रास्ते के विवाद को लेकर 28 अप्रैल को मुंशीलाल के भतीजी के विवाह के दौरान भी जोगराज पक्ष के लोगों से झड़प हुई थी। इसके बाद 30 अप्रैल को दोनों पक्षों में लाठियां तक चलीं जिसमें सात लोग घायल हुए। इस मामले में कोतवाली देहात में तहरीर दी गई लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। सोमवार को मुंशीलाल की हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed