फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Fir against ex SHO

दरगाह के पूर्व थाना प्रभारी पर दर्ज हुआ केस

Mon, 26 Sep 2016 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 26 Sep 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
डीआईजी व एसपी के आदेश के बावजूद एक युवती के साथ हुई छेड़छाड़ और मारपीट की रिपोर्ट हफ्तों बाद दर्ज करने वाले दरगाह के पूर्व थानाध्यक्ष अजीत वर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई एसपी द्वारा कराई गई जांच के बाद की गई। 
विज्ञापन


दरगाह के थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी के मुताबिक 21 नवंबर 2015 को क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के घर में घुसकर कुछ लोगों ने छेड़छाड़ और मारपीट की। युवती के पिता ने घटना की तहरीर दी लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ। पीड़िता ने 30 नवंबर को एसपी को पत्र देकर अवगत कराया।
विज्ञापन


एसपी के आदेश के बावजूद तत्कालीन थानाध्यक्ष अजीत वर्मा ने प्रार्थना पत्र जांच के लिए दयानंद यादव को दे दिया। केस मुकदमा दर्ज नहीं किया। पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर देवीपाटन के डीआईजी ने 18 दिसंबर 2015 को केस दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया। अधिकारियों के निर्देश के बावजूद तत्कालीन एसओ अजीत वर्मा ने एक माह 10 दिन बाद केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले की विभागीय जांच एसपी सालिकराम वर्मा ने कराई। जांच में तत्कालीन थानाध्यक्ष अजीत वर्मा की लापरवाही और हीलाहवाली मिली। थानाध्यक्ष के मुताबिक एसपी के आदेश पर तत्कालीन एसओ अजीत वर्मा के खिलाफ धारा 166ए के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed