फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Four killed, three critically injured in road accidents.

Ghaziabad News: सड़क हादसों में चार की मौत, तीन गंभीर घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Four killed, three critically injured in road accidents.
साहिबाबाद। ट्रांस हिंडन जोन के तीन थाना क्षेत्रों में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। खोड़ा क्षेत्र में डीएमई पर मंगेतर के साथ जा रही युवती की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। खोड़ा में ही एक अन्य हादसे में वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हो गई। लिंक रोड थानाक्षेत्र में विपरीत दिशा से आ रहे ई-रिक्शा ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। एक अन्य मामले में ट्रक ने बाइक सवार युवक को 100 मीटर तक घसीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सभी मामलों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

डीएमई पर स्कूटी सवार मंगेतर के साथ जा रही युवती की मौत, युवक गंभीर
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर खोड़ा थानाक्षेत्र में स्कूटी सवार युवक और युवती को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में युवती की मौत हो गई, जबकि उसका मंगेतर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का दिल्ली के लोकनायक अस्पताल के आईसीयू में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दिल्ली के पहाड़गंज निवासी विशाल ने बताया कि उनके साले शिवम (22) की शादी कॉलोनी में ही रहने वाली तनु (21) से तय हुई थी, हालांकि अभी तारीख तय नहीं हुई थी। 26 अगस्त को दोनों स्कूटी पर सवार होकर मेरठ स्थित दादा धन्ना मंदिर गए थे। वहां से लौटते समय डीएमई पर मेरठ से दिल्ली की ओर जाते हुए अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तनु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। विशाल ने बताया कि शिवम ई-रिक्शा चालक है, जबकि युवती घर पर ही रहती थी। सोमवार को विशाल ने खोड़ा थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन



सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग ने दम तोड़ा
हाथरस के शाहपुर गांव निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि उनके पिता राजेंद्र सिंह खोड़ा में रहते थे। 16 अगस्त को सुबह साढ़े पांच बजे इतवार पुश्ता के पास सर्विस रोड पर आईटीआई के सामने पीछे से आए अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे उनके पिता को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में परिजन उन्हें आगरा स्थित एक अस्पताल ले गए, जहां 25 अगस्त को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस मामले में अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
ट्रक की टक्कर से इकलौते बेटे की मौत, दूसरा युवक घायल
राजबाग निवासी सुनील सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनका इकलौता बेटा राहुल सिंह (29) 26 अगस्त को बाइक से कंपनी से वापस वसुंधरा की ओर आ रहा था। शाम करीब पांच बजे ब्रज विहार पुल से उतरते ही औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। बेटा ट्रक में फंस गया और करीब 100 मीटर तक घसीटता चला गया। हादसे के दौरान बाइक पर गरिमा गार्डन निवासी तिलकराम भी पीछे बैठा था। हादसे में राहुल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तिलकराम गंभीर रूप से घायल हो गया। सोमवार को पिता की तहरीर पर लिंक रोड थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विपरीत दिशा से आ रहे ई-रिक्शा की टक्कर से युवक की मौत
लिंक रोड थाना क्षेत्र में चार अगस्त को विपरीत दिशा से आ रहे ई-रिक्शा की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात ई-रिक्शा चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, शीतला माता मंदिर, प्रह्लादगढ़ी निवासी मधुबाला देवी के पति अरुण कुमार पांडेय चार अगस्त की सुबह करीब नौ बजे बाइक से पहाड़पुर कूलिंग टावर लिमिटेड, साहिबाबाद में काम करने जा रहे थे। बाथ टब होटल के सामने गलत दिशा से आ रहे ई-रिक्शा ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अरुण कुमार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। कंपनी के गार्ड ने उन्हें ईएसआई अस्पताल, साहिबाबाद में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उन्हें फ्लोहॉर्स अस्पताल, प्रताप विहार रेफर किया गया, जहां छह अगस्त की शाम को डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अब पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।


वाहन की टक्कर से युवक के पैर की हड्डी चार जगह से टूटी
पल्लवपुरम फेस-1, मेरठ निवासी बंटी पाल ने बताया कि उनका भाई टिंकू पाल (40) सेक्टर-2 वैशाली में रहते हैं और एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। 26 अगस्त को टिंकू करीब नौ बजे फ्लोरेंस अस्पताल, प्रताप विहार में खाना देने जा रहे थे, तभी सेक्टर-3 वैशाली स्थित स्काईटेक मगध अपार्टमेंट के पास गलत दिशा से आ रहे ऑटो चालक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे में टिंकू के दाहिने पैर की हड्डी चार जगह से टूट गई। गंभीर हालत में उन्हें पहले पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने भर्ती करने से मना कर दिया। अब दूसरे निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। बंटी ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

डीसीपी, ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल का कहना है कि सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। घटना स्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से वाहन चालकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed