{"_id":"6a95e6d73eb2b5805d00fba9","slug":"two-people-including-a-youth-who-went-to-intervene-in-a-quarrel-attacked-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-23382-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: झगड़ा शांत कराने गए युवक समेत दो पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: झगड़ा शांत कराने गए युवक समेत दो पर हमला
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में युवकों से मारपीट के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पप्पू कॉलोनी निवासी रोबिन ने पुलिस को बताया कि 28 अगस्त की देर रात डीएलएफ कॉलोनी से लौटते समय उसके दोस्त का झगड़ा हो रहा था। झगड़ा शांत कराने पहुंचे रोबिन पर भी हमला कर दिया गया। दीपक, ऋतिक और आलोक ने उसे पीटा, जिससे उसे चोटें आईं। दूसरे मामले में, पसौंडा निवासी विपिन कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि 29 अगस्त की शाम उनके बेटे धनंजय और दोस्त चेतन पर डीएलएफ स्कूल के पास हमला हुआ। आरोपियों ने उनसे मारपीट की और हत्या की धमकी दी। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह का कहना है कि दोनों मामलों की जांच कर रही है।