{"_id":"6a95e439da276cb0b3042d21","slug":"sub-inspector-karmveer-singh-cremated-with-state-honors-mystery-behind-his-death-remains-unsolved-ambala-news-c-36-1-sknl1017-168747-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: राजकीय सम्मान के साथ सब इंस्पेक्टर कर्मवीर सिंह का हुआ संस्कार, नहीं खुला मौत का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: राजकीय सम्मान के साथ सब इंस्पेक्टर कर्मवीर सिंह का हुआ संस्कार, नहीं खुला मौत का राज
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र के रामगढ़ गांव रोड के पैतृक गांव में संस्कार के दौरान श्रद्धांजलि देते हुए अंबाला ए
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से जान गंवाने वाले थाना प्रभारी एवं उप निरीक्षक कर्मवीर सिंह का सोमवार उनके कुरुक्षेत्र के पैतृक गांव रामगढ़ रोड में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। अंतिम यात्रा के दौरान पूरा गांव शोक में डूब गया और हर किसी की आंखें नम दिखीं। हालांकि, घटना के तीन दिन बाद भी मौत का राज नहीं खुला।
यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला दुर्घटना का है या खुदकुशी का। अब फॉरेंसिक एक्सपर्ट की बैलिस्टिक रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर पुलिसकी निगाहें हैं। तभी मौत की वजह साफ हो सकेगी। यह स्पष्ट हो सके कि आखिर गोली कितनी दूरी, किस दिशा से चली।
एसपी शेखावत ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढाढ़स
दिवंगत अधिकारी की अंतिम यात्रा में अंबाला के पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। एसपी ने शोक संतप्त परिजनों को ढाढ़स बंधाया और पुलिस विभाग की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। अंतिम संस्कार के समय हरियाणा पुलिस की टुकड़ी ने शस्त्र उल्टे कर और हवा में गोलियां दागकर शोक गार्ड के रूप में राजकीय सम्मान के साथ अपने साथी को अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार में मुख्य अग्नि बेटे सागर ने दी।
विज्ञापन
विदेश से अलसुबह ही लौटा था बेटा, बेटी व भाई
बता दें कि 29 अगस्त को सब इंस्पेक्टर कर्मवीर सिंह की नग्गल थाने के विश्राम कमरे में गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। शव के पास ही उनकी सर्विस पिस्टल भी पड़ी हुई थी। गोली सीने के आरपार हो गई थी। रविवार को डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम के बाद शव को दोबारा मोर्चरी में रखवा दिया था ताकि कनाडा में रहने वाले मृतक कर्मवीर सिंह का बेटा, बेटी व भाई आ सके। सोमवार को अलसुबह विदेश से बेटे सहित अन्य के आने के बाद सिटी नागरिक अस्पताल से शव लेकर जाकर उनके पैतृक गांव में संस्कार हुआ। उनके अंतिम संस्कार में डीएसपी हेडक्वार्टर अंबाला विजय कुमार, डीएसपी पेहोवा रणधीर सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी व मुलाजिम शामिल रहे।