फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Neither did I receive the OTP nor did I click on the link; Rs 1.53 lakh was deducted from my credit card.

Jind News: ओटीपी आया न लिंक पर क्लिक किया क्रेडिट कार्ड से कट गए 1.53 लाख रुपये

Tue, 01 Sep 2026 02:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Neither did I receive the OTP nor did I click on the link; Rs 1.53 lakh was deducted from my credit card.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जिले के गांव पड़ाना निवासी सुशील कुमार के क्रेडिट कार्ड से साइबर ठगों ने बिना ओटीपी और बिना किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करवाए 1.53 लाख रुपये से अधिक की रकम निकाल ली। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है।

सुशील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक निजी कंपनी में कार्यरत है। उनके पास आरबीएल बैंक (बजाज फिनसर्व) और यस बैंक के क्रेडिट कार्ड हैं। उन्होंने न तो अपना ओटीपी किसी व्यक्ति के साथ साझा किया और न ही किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक किया। इसके बावजूद उनके दोनों क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन लेनदेन कर रकम निकाल ली गई।
विज्ञापन


सुशील ने बताया कि 20 अगस्त को उनके मोबाइल नंबर पर लगातार तीन मैसेज प्राप्त हुए। इनमें आरबीएल क्रेडिट कार्ड से पहले 50 हजार रुपये और फिर 50 हजार रुपये कटने की जानकारी मिली। वहीं, यस बैंक के क्रेडिट कार्ड से भी 52 हजार रुपये की राशि निकाल ली गई। इस तरह साइबर ठगों ने तीन अलग-अलग ऑनलाइन लेनदेन के जरिये कुल 1.52 लाख रुपये की रकम निकाल ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी एसआई जगदीप सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और राशि हड़पने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed