फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Coordination between Sonipat and Delhi Police essential for crime control: Mamta Singh

अपराध नियंत्रण के लिए सोनीपत-दिल्ली पुलिस बीच समन्वय जरूरी: ममता सिंह

Tue, 01 Sep 2026 02:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Coordination between Sonipat and Delhi Police essential for crime control: Mamta Singh
सोनीपत। अंतरराज्यीय अपराधों की रोकथाम और वांछित एवं फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए सोनीपत और दिल्ली पुलिस के बीच बेहतर तालमेल बनाया जाएगा। अपराधियों की गतिविधियों पर निगरानी रखने और सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान करने पर भी जोर दिया गया। इसे लेकर दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारियों की सोमवार को समन्वय बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता पुलिस आयुक्त सोनीपत ममता सिंह ने की। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए दोनों राज्यों की पुलिस के बीच निरंतर समन्वय जरूरी है। अपराधियों की गतिविधियों पर निगरानी, अंतरराज्यीय अपराधों की रोकथाम और वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए आपसी सूचनाएं समय पर साझा की जानी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जरूरत के अनुसार संयुक्त कार्रवाई कर पुलिसिंग को और प्रभावी बनाया जाए। बैठक में अधिकारियों ने आपसी सहयोग बढ़ाने और अपराध नियंत्रण के लिए समन्वित प्रयास जारी रखने पर सहमति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पुलिस उपायुक्त क्राइम नरेंद्र कादयान, दिल्ली पुलिस से ज्वाइंट सीपी विजय सिंह, डीसीपी शोभित सक्सेना, शशांक जायसवाल, एसीपी फिरोज आलम, सार्थक त्यागी व इंस्पेक्टर अमित दहिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed