फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Attempted Cash robbery at the bank gate

बैंक गेट पर कैश लूटने की कोशिश

Mon, 30 May 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 30 May 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Attempted Cash robbery at the bank gate
पुलिस कर रही छानबीन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बैंक का कैश सोमवार सुबह इलाहाबाद ब्रांच के गेट पर लूटने का प्रयास किया गया। कैश करेंसी चेस्ट से ब्रांच लाया जा रहा था। दुस्साहसिक तरीके से लूट की कोशिश के दौरान बाइक सवार आधा दर्जन बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग भी की।
विज्ञापन


घटना को अंजाम देने में असफल बदमाश बाइकों से बहराइच की ओर भाग निकले। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस व अधिकारी छानबीन कर रहे हैं। यह घटना इलाहाबाद बैंक शाखा हरिहरपुर रानी खरगौरा मोड़ पर हुई।
विज्ञापन


सुबह करीब 11 बजे कैशियर अभिषेक आनंद, अनुचर रामजी के साथ इंडिका कार (यूपी46ई-2778) से भिनगा स्थित करेंसी चेस्ट पैसा लेने गया था। वहां से दोनों 20 लाख रुपये की करेंसी बक्से में रख कर ब्रांच के लिए निकले। 11:30 बजे के करीब ब्रांच के सामने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैशियर व अनुचर कैश बाक्स लेकर शाखा के अंदर जाने लगे तभी वहां पहले से हेलमेट लगाए खड़े एक व्यक्ति ने बाक्स को छीनने का प्रयास किया। कैशियर के विरोध करने पर उसकी बदमाश से धक्कामुक्की भी हुई।

यह देख बदमाश ने पिस्तौल निकाल कर कैशियर पर तान दी। तभी गेट पर स्थित एटीएम गार्ड राम प्रताप ने ललकार लिया। इससे घबराया बदमाश सड़क की ओर भागा। कुछ ही दूर पर सड़क किनारे खड़ी तीन बाइक लिए पांच अन्य बदमाश खड़े थे।


उनमें किसी बदमाश ने तीन-चार राउंड फायरिंग कर दी। गोलियां चलने से ब्रांच व आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। भगदड़ का फायदा उठा कर लुटेरे बाइकों पर सवार हो बहराइच की ओर भाग निकले। घटना की जानकारी बैंक प्रबंधक गौरव सेठ ने भिनगा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed