फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   मकान पर गिरी पीपल की डाल, चार घायल

मकान पर गिरी पीपल की डाल, चार घायल

Sun, 09 Jul 2017 10:03 PM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
मकान पर गिरी पीपल की डाल, चार घायल
मकान पर गिरी डाल, चार घायल
विज्ञापन

नानपारा (बहराइच)। बेलवा गांव में रविवार सुबह बारिश के दौरान घर के पास लगे एक पेड़ की डाल टूटकर मकान पर गिर गई। इससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम बेलवा निवासी नबी अहमद पुत्र गुलाम मोहम्मद के मकान के पास लगभग 100 साल पुराना पीपल का पेड़ लगा हुआ है। रविवार सुबह बारिश हो रही थी। इसी बीच पेड़ की मोटी डाल टूटकर मकान पर गिर गई। डाल गिरने से मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घर में मौजूद नबी के पुत्र नसीर अहमद की पत्नी शबनम व शायमा, नूर अहमद की पत्नी सीमा और इतवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर उपनिरीक्षक उमाकांत मिश्रा व योगेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर देखकर शबनम, शायमा और सीमा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। ग्राम प्रधान पप्पू ने लेखपाल को घटना की सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed