{"_id":"3d0b84ea03087b9ec7e6fb7f65fcd315","slug":"10-arrested-in-bahraich-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 आरोपी गिरफ्तार, फोर्स तैनात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10 आरोपी गिरफ्तार, फोर्स तैनात
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Mon, 06 Jul 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमुनिहा गांव में रिहायशी जमीन पर कब्जे को लेकर रविवार को हुए संघर्ष में दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति है।
पुलिस ने इस मामले में क्रास केस दर्ज किया है लेकिन एक पक्ष उत्पीड़न का आरोप लगा रहा है।
पुलिस ने दोनों पक्ष के 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी और पुलिस तैनात की गई है।
सुजौली थाना अंतर्गत जमुनिहा गांव निवासी ज्ञानचंद्र यादव और ज्ञान सिंह के बीच अरसे से रिहायशी जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।
इसी विवाद के कारण सोमवार को एक पक्ष के लोग चार वाहनों पर सवार होकर जमुनिहा गांव पहुंच गए। दोपहर में सभी ने असलहों का खुला प्रदर्शन करते हुए ताबड़तोड़ कई चक्र फायरिंग की।
इसके बाद ज्ञानी के घर को आग के हवाले कर दिया और लूटपाट की। इस मामले में 11 लोग घायल हुए थे। इनमें सुंदरलाल की देर रात मौत हो गई थी।
थानाध्यक्ष वीपी श्रीवास्त ने बताया कि ज्ञानचंद्र यादव की तहरीर पर निर्मल सिंह, ज्ञान सिंह, कमलेश, हुकुम सिंह और झब्बर को नामजद करते हुए केस दर्ज किया गया है।
जबकि ज्ञान सिंह की तहरीर पर रामचंदर, राम मनोरथ,पतीराम, मिथिलेश और ज्ञानचंद्र यादव के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
ज्ञान सिंह का कहना है कि पुलिस ने उनके पक्ष के लोगों पर कई गंभीर धाराएं लगाई हैं। जबकि हमला करने वाले विपक्षियों पर मामूली धाराओं में कार्रवाई की है।
विज्ञापन
इससे गुस्सा ज्ञान सिंह के परिवारीजनों ने सोमवार दोपहर में एसपी से मुलाकात कर उन्हें व्यथा सुनाई है।
एसपी ने इस मामले में सीओ को जांच के निर्देश दिए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि नामजद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मौके से बोलेरो और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद की गई है।