{"_id":"667dbde4a4b8c61ab8015994","slug":"council-schools-will-open-from-today-preparations-complete-bahraich-news-c-98-1-bhr1001-115887-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: आज से खुलेंगे परिषदीय विद्यालय, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: आज से खुलेंगे परिषदीय विद्यालय, तैयारियां पूरी
Fri, 28 Jun 2024 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 28 Jun 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
रोली-चंदन का टीका लगाकर बच्चों का होगा स्वागत, स्वादिष्ट व्यंजन का स्वाद चखेंगे बच्चे
समर कैंप के जरिए बच्चों का प्रतिभा को निखारेंगे शिक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। गर्मी की छुट्टी के बाद 25 जून से परिषदीय विद्यालय खुल गए हैं, लेकिन बच्चे नहीं आ रहे थे। 28 जून से जिले के सभी विद्यालय नौनिहालों से गुलजार हो जाएंगे। बच्चों के पहुंचने पर शिक्षक-शिक्षिकाएं रोली-चंदन का टीका लगाकर व माला पहनाकर बच्चों का स्वागत करेंगे। इसके बाद दो दिनों तक समर कैंपों का आयोजन कर बच्चों की प्रतिभा को निखारा जाएगा।
खंड शिक्षाधिकारी पयागपुर वीरेंद्र नाथ द्विवेदी व एआरपी राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए 28 व 29 जून को विद्यालयों में समर कैंपों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सुबह 07:30 से 10 बजे तक बच्चों के बीच खेलकूद सहित अनेक गतिविधियां संचालित की जाएंगी। मध्याह्न भोजन में बच्चों को स्वादिष्ट व्यंजन हलवा व खीर परोसा जाएगा। इसके बाद एक अप्रैल से 07:30 से 01:30 बजे तक नियमित कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।